{"_id":"6193f5ee1d4e4a08703579a7","slug":"health-badaun-news-bly4663616140","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे किनारे महिला का प्रसव, बेटी को दिया जन्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे किनारे महिला का प्रसव, बेटी को दिया जन्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसौली (बदायूं)। वजीरगंज क्षेत्र के करकटपुर निवासी महिला ने मंगलवार को मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे किनारे बेटी को जन्म दिया। परिवार वाले उसे अल्ट्रासाउंड कराने बिसौली लाए थे। सेंटर से निकलने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई और सड़क किनारे उसका प्रसव कराना पड़ा। महिला को अब महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वजीरगंज क्षेत्र के गांव करकटपुर निवासी बीना को उनके परिवारवाले मंगलवार दोपहर कस्बे में अल्ट्रासाउंड कराने लाए थे। बताते हैं कि परिवारवालों ने मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे किनारे एक सेंटर पर उसका अल्ट्रासाउंड कराया। परिवारवाले उसे अल्ट्रासाउंड सेंटर से लेकर बाहर आए कि उसकी हालत बिगड़ती चली गई। उसको प्रसव पीड़ा हुई। कुछ ही देर में महिला बेहोश होकर गिर गई।
वहीं पर उसने एक बेटी को जन्म दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद परिवार की महिलाओं ने चारों ओर से घेराबंदी कर उसकी सुरक्षा की। ये देखकर हाईवे से गुजर रहीं कुछ और महिलाएं आ गईं। उन्होंने भी महिला को संभालने में मदद की। बच्ची के सकुशल जन्म के बाद परिवारवालों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। उसके बाद महिला को एंबुलेंस से महिला अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल जच्चा-बच्चा की हालत ठीक बताई जा रही है। संवाद