{"_id":"6192b3ef602cf1301f383e6e","slug":"health-badaun-news-bly4662563145","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भवती की सरकारी अस्पताल में मौत पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भवती की सरकारी अस्पताल में मौत पर हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहगवां (बदायूं)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर की गई गर्भवती महिला की रविवार रात मौत हो गई। इस पर परिवार वालों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हंगामा कर दिया। बाद में वह बिना कार्रवाई कराए शव को घर ले गए।
जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव असलौर निवासी 29 वर्षीय भुवनेश देवी पत्नी सुरेंद्र को परिवारवालों ने रविवार दोपहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। परिवारवालों का आरोप है कि दोपहर से रात आठ बजे तक डॉक्टर ने कुछ नहीं बताया। रात आठ बजे बताया कि भुवनेश की तबीयत ज्यादा खराब है। उसमें खून की कमी है। इसके बावजूद उसे रेफर करने में एक घंटा लगा दिया गया।
रात नौ बजे उसे रेफर किया गया लेकिन एंबुलेंस रास्ते में उतारकर लौट गई। परिवार वाले किसी तरह भुवनेश को स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां उसको मृत घोषित कर दिया गया। इस पर परिवार वालों ने हंगामा कर दिया। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। उसके बाद परिवारवाले महिला के शव को अपने घर ले गए। उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं कराई है। संवाद