फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

डेंगू से बुजुर्ग शायर की मौत

Sun, 07 Nov 2021 01:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Health
शायर नज्मी बदायूंनी। फाइल फोटो - फोटो : BADAUN
बदायूं। डेंगू से शहर के एक बुजुर्ग शायर की मौत हो गई।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला ऊपरपारा के रहने वाले मौलाना ग्यास अली नज्मी मोहल्ला बदायूंनी सराय कोहना स्थित कादरी मस्जिद में पिछले (40) साल से मौलाना थे। उनकी बरेली के निजी अस्पताल में शुक्रवार को डेंगू से मौत के बाद शनिवार को उनके शव को बदायूं में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
मौलाना गयास अली नज्मी को खानकाह ए आलिया कादरिया की ओर से शायर ए आस्ताना की उपाधि से नवाजा गया था। वह कमाल की नातोपाक गाते थे। उनको कई दिन से बुखार आ रहा था। परिवार के लोगों ने इलाज के लिए बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां जांच के दौरान उनको डेंगू की पुष्टि हुई। उनका इलाज के दौरान बरेली के अस्पताल में इंतकाल हो गया। जुमे की नमाज के बाद मदरसा आलिया कादरिया मे सज्जदानशीन हजरत अतीफ मियां कादरी ने नमाज ए जनाजा अदा कराई। इसके बाद उनको दरगाह क़ादरी के समीप कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन

इधर, पूर्व राज्यमंत्री आबिद रजा को भी डेंगू की पुष्टि हुई है। उन्होंने निजी लैब में जांच कराई थी। कई दिन से उनको बुखार आ रहा है। उनका निजी चिकित्सक की देखरेख में इलाज चल रहा है। दरअसल, शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। मच्छरजनित बीमारियों के लिहाज से बदायूं पहले ही हाईरिस्क श्रेणी में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बिल्सी के छात्र ने डेंगू से दम तोड़ा
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव रायपुर बुजुर्ग निवासी कक्षा छह के छात्र की डेंगू से बरेली में मौत हो गई।
रायपुर बुजुर्ग निवासी मजदूर अकरम मलिक का 14 वर्षीय पुत्र अल्तमश नगर के नन्नूमल जैन इंटर कॉलेज में कक्षा छह का छात्र था। परिवार के लोगों ने बताया कि तीन दिन पहले अल्तमश को अचानक बुखार आ गया। पहले उसका इलाज नगर के एक निजी चिकित्सक के यहां कराया गया। वहां डेंगू के लक्षण होने पर उसे बरेली लेने जाने की सलाह दी। इसके बाद परिवार के लोग उसे पहले बिसौली और बाद में बरेली के अस्पताल ले गए। वहां देर रात उसकी मौत हो गई। उसकी मौत के बाद पिता अकरम व मां फरजाना समेत परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। इससे पहले नगर के आर्य कन्या इंटर कॉलेज की शिक्षिका श्वेता सिंह के पति प्रदीप कुमार उर्फ दीपू (37) की तीन नवंबर को डेंगू की चपेट में आने के बाद मौत हो गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed