{"_id":"615dfa1c8ebc3e056874d69f","slug":"health-badaun-news-bly4620690127","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलेरिया के 22 और डेंगू के चार नए रोगी मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलेरिया के 22 और डेंगू के चार नए रोगी मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। मलेरिया के बीच जिले में डेंगू पैर पसार रहा है। मंगलवार को चार डेंगू के रोगी मिले थे। इसके बाद बुधवार को भी डेंगू के चार नए रोगी मिले हैं। बुधवार को शहर में तीन और बिल्सी में एक रोगी को डेंगू की पुष्टि हुई है।
इधर, मलेरिया और स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को जिले में 17 स्थानों पर कैंपों का आयोजन किया गया। इस दौरान 22 लोगों को मलेरिया की पुष्टि हुई है। डेंगू पीड़ितों की हालत सामान्य है। किसी को अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया है। सीएमओ डॉ. विक्रम सिंह पुंडीर का कहना है कि छिटपुट मामले सामने आ रहे हैं। मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप पिछले वर्षों के मुकाबले काफी कम है। संवाद