फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

चार एमओआईसी से सीएमओ ने तलब किया गया स्पष्टीकरण

Fri, 01 Oct 2021 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Health
बदायूं। सीएमओ डॉ. विक्रम सिंह ने डीएम दीपा रंजन के आदेश पर जिले के चार एमओआईसी से स्पष्टीकरण तलब किया है। उनसे यह स्पष्टीकरण पांच वर्ष तक के बच्चों के टीकाकरण और परिवार नियोजन की खराब प्रगति के कारण मांगा गया है। स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने की दशा में इनके खिलाफ कार्रवाई तय है।
विज्ञापन

डीएम दीपा रंजन ने 22 सितंबर को कलक्ट्रेट स्थित सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएमओ को इस संबंध में निर्देश दिए थे। जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक में डीएम ने पाया था कि जिले में दहगवां, आसफपुर, जगत, अंबियापुर ब्लॉक में पांच वर्ष तक के बच्चों के टीकाकरण और परिवार नियोजन की प्रगति बेहद खराब है। कई स्थानों पर तो प्रगति शून्य ही मिली थी। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए संबंधित एमओआईसी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगने का आदेश दिया था। सीएमओ डॉ. विक्रम सिंह पुंडीर ने बताया कि संबंधित एमओआईसी के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है। नोटिस का जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed