{"_id":"615370428ebc3e090418e338","slug":"health-badaun-news-bly46118950","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेखूपुर के निजी अस्पताल में महिला की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेखूपुर के निजी अस्पताल में महिला की मौत, हंगामा
विज्ञापन
शेखूपुर अस्पताल में लगी भीड़। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। मंगलवार रात शेखूपुर के निजी अस्पताल में एक महिला की मौत हो गई। इस पर परिवारवालों ने हंगामा कर दिया। उन्होंने अस्पताल के बाहर जाम लगाने की कोशिश की। इससे अस्पताल का स्टाफ मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवार वालों को समझाबुझाकर शांत कराया। देर रात उसका शव अस्पताल में रखा रहा। परिवार वाले कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव दबरई निवासी गौतम मंगलवार शाम छह बजे अपनी पत्नी रामकली (37) को शेखूपुर में एक निजी अस्पताल में लेकर आए थे। परिवार वालों के मुताबिक रामकली को पेट में दर्द हो रहा था। उनके पेट में गैस बन रही थी। अस्पताल लाने के बाद स्टाफ ने उनको इंजेक्शन लगाया। इसके कुछ देर बाद रामकली की मौत हो गई। इससे परिवार वालों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर गांव के तमाम लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से अस्पताल पहुंच गए। इससे मामला और बिगड़ गया। परिवार और गांव वालों ने अस्पताल के बाहर जाम लगाने की कोशिश की। सभी लोग सड़क पर आ गए। परिवार वालों का गुस्सा देखकर अस्पताल का स्टाफ मौके से भाग गया।
सूचना पर शेखूपुर चौकी इंचार्ज प्रभात कुमार और एसआई उरेंद्र पाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिवारवालों को जैसे-तैसे समझाया। तब परिवार वाले सड़क से हटने को राजी हुए। इसके बावजूद परिवार वाले महिला के शव को अस्पताल में रखे रहे। परिवार वालों ने अस्पताल के स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। संवाद