{"_id":"614f7e2e8ebc3efd187bc6c8","slug":"health-badaun-news-bly4608729144","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच ब्लॉकों के 19 गांवों में मलेरिया का प्रकोप, 27 रोगी और मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच ब्लॉकों के 19 गांवों में मलेरिया का प्रकोप, 27 रोगी और मिले
विज्ञापन
लार्वा नष्ट करता मलेरिया विभाग का कर्मचारी। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिले के पांच ब्लॉकों के 19 गांवों में मलेरिया का व्यापक प्रकोप है। शुक्रवार को भी जिले में मलेरिया के 27 नए रोगी मिले। इनमें सात लोगों में फैल्सीपेरम की पुष्टि हुई है। शनिवार को 17 स्थानों पर कैंप लगाकर 1613 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई।
शनिवार को वजीरगंज के गांव अगेई में एक, गोठा में दो, समरेर के सराय पसतौर में एक, जगत के महोरा, जगुआसई और मूसाझाग में फैल्सीपेरम मलेरिया का एक-एक मरीज मिला। इसके अलावा पीवी मलेरिया के 20 रोगी मिले हैं। मलेरिया विभाग की टीमों ने 35 गांवों में मच्छरनाशक दवाओं का छिड़काव कराया और 32 स्थानों पर मच्छरों का लार्वा नष्ट किया। शनिवार को जिले में पीवी मलेरिया के 162 और फैल्सीपेरम के सक्रिय रोगियों की संख्या 10 हो गई है। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब में शुक्रवार को डेंगू जैसे लक्षणों वाले 10 बुखार पीड़ितों की जांच की गई। इनमें किसी को डेंगू की पुष्टि नहीं हुई है। डेंगू का एक सक्रिय रोगी है। उसका राजकीय मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। सीएमओ डॉ. विक्रम सिंह पुंडीर ने बताया कि हालात सामान्य हैं। पिछले वर्षों के मुकाबले मलेरिया का प्रकोप काफी कम है।
मलेरिया से वृद्ध की मौत
बदायूं। सालारपुर ब्लॉक के गांव शेरगंज निवासीमलेरिया पीड़ित वृद्ध मुंशीलाल (65) ने इलाज के दौरान बरेली के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। बरेली के स्वास्थ्य विभाग ने इस बारे में बदायूं को अवगत कराया है। इस बीच म्याऊ के सेवानगला में भी जानलेवा फैल्सीपेरम मलेरिया फैल गया है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. विक्रम सिंह पुंडीर का कहना है कि हालात नियंत्रण में हैं। प्रभावित गांवों में कैंप लगवाए जा रहे हैं। संवाद