फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, नौ कर्मचारी बर्खास्त

Sat, 31 Jul 2021 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Health
बदायूं। पिछले छह दिन से चल रही एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल आखिरकार बृहस्पतिवार को समाप्त हो गई। सीएमओ और सिटी मजिस्ट्रेट ने अपने अधीन करते हुए एंबुलेंस सेवा बहाल कर दी है। धरना प्रदर्शन और हड़ताल करने के आरोप में जिले के नौ कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है।
विज्ञापन

जिले के एंबुलेंस कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 23 जुलाई से धरना प्रदर्शन शुरू किया था। तीन दिन तक उन्होंने महिला अस्पताल में धरना प्रदर्शन किया। चौथे दिन यानी मंगलवार से उन्होंने कार्य बहिष्कार करते हुए दातागंज तिराहे के नजदीक मैदान में हड़ताल शुरू कर दी थी। इससे मरीजों और घायलों को तमाम दिक्कतें झेलनी पड़ीं। इस पर सीएमओ डॉ. विक्रम सिंह पुंडीर और सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार ने उन्हें समझाने की कोशिश की थी लेकिन वह नहीं माने। इससे मंगलवार को इमरजेंसी में तीन एंबुलेंस लगा दी गईं। बुधवार को सीएमओ और सिटी मजिस्ट्रेट 17 एंबुलेंस वापस लेने में कामयाब रहे थे। देर रात तक हड़ताल खत्म कराने की कवायद चलती रही। आखिरकर सीएमओ और सिटी मजिस्ट्रेट इसमें सफल हो गए। कर्मचारियों की हड़ताल खत्म करा दी गई। इसके साथ ही एंबुलेंस सेवा बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन

इसमें एंबुलेंस कर्मचारियों के जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव, योगेश कुमार, संजीव कुमार, देव, पवन कुमार और शिवम कुमार समेत नौ कर्मचारियों को प्रदेश स्तर से बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के कहने पर हड़ताल खत्म कर दी गई है। सभी एंबुलेंस वापस कर दी गई हैं लेकिन हम अपना धरना जारी रखेंगे। अभी प्रदेश स्तर से बर्खास्तगी की कोई सूचना नहीं आई है। उसके बाद ही आगे का फैसला लेंगे।- दिनेश कुमार यादव, जिलाध्यक्ष एंबुलेंस कर्मचारी संघ

एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई है। एंबुलेंस सेवा बहाल कर दी गई है। कुछ एंबुलेंस नहीं चल रहीं हैं। शुक्रवार से उन्हें भी सुचारू रूप से चलाया जाएगा। अब किसी मरीज को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। इस संबंध में नौ कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है।- डॉ. विक्रम सिंह पुंडीर, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed