फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

अस्थायी कोविड अस्पताल और ऑक्सीजन प्लांट बनाने की मांगी अनुमति

Sat, 24 Apr 2021 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Apr 2021 01:43 AM IST
विज्ञापन
Health
बदायूं। कोरोना संक्रमण जिस तेजी से फैल रहा है, उसको देखते हुए शासन-प्रशासन लगातार बचाव से संबंधित कदम उठा रहा है। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों संक्रमित होने से बचाया जा सके। अभी तक जिले में केवल एक जगह पर संक्रमितों को भर्ती किया जा रहा है। अन्य पॉजिटिव मरीजों को घर पर ही होम आइसोलेट किया जा रहा है। इसको लेकर दातागंज नगर पालिकाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर दातागंज में अस्थायी कोविड अस्पताल और ऑक्सीजन प्लांट लगाने की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश सरकार ने शनिवार और रविवार को साप्ताहिक कर्फ्यू लगाया है, ताकि वायरस की कड़ी को तोड़ा जा सके, लेकिन मौजूदा हालात ऐसे लग रहे है कि काफी चीजें अभी शासन-प्रशासन से हाथ से बाहर हैं। हालात यह हैं कि जिले में अभी कोविड-19 के मरीजों को केवल राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जा रहा है। इसके अलावा जिला प्रशासन के पास में कोई अन्य अस्पताल एल-2 श्रेणी का नहीं है, जहां पर पॉजिटिव को भर्ती किया जा सके।
विज्ञापन

वहीं जिले में ऑक्सीजन को लेकर भी हालात कुछ ज्यादा अच्छे नहीं हैं। अस्पताल में भर्ती अधिकांश मरीजों को ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है, लेकिन जिले में एक भी ऑक्सीजन प्लांट नहीं है। दातागंज नगर पालिकाध्यक्ष आकाश वर्मा ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। इसमें कहा कि नगरीय क्षेत्र में पर्याप्त मात्रा में जमीन उपलब्ध है, जहां पर ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा सकता है, वहीं दातागंज में अस्थायी कोविड (200 बेड) के अस्पताल के लिए भी जगह है। ऐसे में शासन की तरफ से वित्तीय एवं प्रशासनिक मंजूरी प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed