फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

जटा गांव पैर पसराने लगी बीमारी..एक दर्जन के करीब बच्चे बीमार

Wed, 26 Aug 2020 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 02:34 AM IST
विज्ञापन
Health
उसहैत। गंगा के घटते-बढ़ते जलस्तर ने ग्रामीणों को पहले ही परेशान कर रखा था। वहीं, अब गांव में तरह तरह की बीमारियों ने भी पैर पसारना शुरू कर दिया है। ग्रामीणों के अनुसार बच्चों की त्वचा पर फफोले जैसे बड़े बडे़े दाने पड़ने लगे हैं। उन्हें बुखार भी आ रहा है। गांव में बच्चों समेत करीब एक दर्जन लोग बीमारी की चपेट में है।
विज्ञापन

उसहैत क्षेत्र के जटा, प्रेमी नगला, ठाकुरी नगला, जसंवत नगला आदि गांव अभी टापू बने हुए है। इससे स्थानीय लोग खासे परेशान हैं। गांव में आसपास की पूरी जमीन पानी से डूब चुकी है। वहीं, कई दिनों से जटा गांव में भी पानी भर गया है। इससे गांव में नरकीय स्थिति बनी हुई है। ऐसे में गांव में बीमारी ने अपने पैर पसरने शुुरू कर दिए है। बच्चों सहित एक दर्जन से अधिक लोग संक्रामक बीमारियों का शिकार हो चुके हैं। ग्रामीणों के अनुसार नरवीर (36), आमान (4), एजूब (25), सोनू (8), राज मोहम्मद(10), इकरार हुसैन (27), नजमा(4), आसीन (62), जहांबानो (10) साल समेत करीब एक दर्जन लोगों को बुखार आ रहा है। साथ ही बच्चों के शरीर पर दाने पड़ना शुरू हो गए हैं। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से यहां अब तक कोई टीम नहीं भेजी गई है। ग्रामीण खुद नाव से उसहैत जाकर डाक्टरों को मरीज दिखा रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पर इस क्षेत्र और यहां के ग्रामीणों की उपेक्षा का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed