फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Health

महिला अस्पताल के एसएनसीयू में दो बच्चियों की मौत

Sat, 07 Sep 2019 02:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 02:31 AM IST
विज्ञापन
Health
बदायूं। महिला अस्पताल के सिक न्यू-बार्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में शुक्रवार देर रात दो बच्चियों की मौत हो गई। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिए हैं लेकिन अभी तक उनके मां-बाप का पता नहीं चला है। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है। प्रारंभिक जांच में इतना ही पता चला है कि इन दोनों बच्चियों को कमजोरी के कारण एसएनसीयू में भर्ती कराया था। उस समय जो नाम-पते लिखाए गए थे, वे अब गलत निकल रहे हैं।
विज्ञापन

एसएनसीयू के स्टाफ के मुताबिक शुक्रवार को दो लोग दो बच्चियों को लेकर एसएनसीयू आए थे। उन्होंने अपने नाम छुन्नू और आरिफ निवासी ग्राम ददमई थाना बिनावर लिखवाए थे। छुन्नू नाम के व्यक्ति ने बताया था कि दोनों बच्चियां उसकी हैं। एक दिन पहले दोनों जुड़वां हुई थीं। उनका इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। इस पर स्टाफ ने दोनों बच्चियों को भर्ती कर लिया। इधर, रात करीब दस बजे दोनों बच्चियों की मौत हो गई। एसएनसीयू के स्टाफ ने उनके परिवार वालों को तलाश किया लेकिन किसी का कुछ पता नहीं चला। इस पर स्टाफ ने पुलिस को फोन कर दिया। जिससे पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों बच्चियों के शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिए हैं। दोनों लोगों ने जो नाम पता लिखवाया था, वो तस्दीक नहीं हो पा रहा है। लिखाया गया मोबाइल नंबर भी नहीं मिल रहा है। मौके पर पहुंचे एसआई राजीव राठी ने बताया कि दोनों बच्चियों का जन्म एक दिन पहले हुआ ही लग रहा है। उन्हें किसने भर्ती कराया था, इसका सही से पता नहीं चल रहा है। एसएनसीयू में लिखाए गए नाम पते पर जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed