{"_id":"6a21bef44a1809c4420f9d75","slug":"head-constable-sent-to-reserve-lines-for-misconduct-towards-bajrang-dal-worker-badaun-news-c-123-1-bdn1036-165484-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बजरंग दल कार्यकर्ता से अभद्रता में हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बजरंग दल कार्यकर्ता से अभद्रता में हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
विज्ञापन
बिसौली। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र की आसफपुर चौकी पर तैनात एक हेड कांस्टेबल को लाइन हाजिर कर दिया गया है। यह कार्रवाई बजरंग दल के एक कार्यकर्ता से कथित अभद्रता के मामले में की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बुधवार देर शाम यह कार्रवाई की है।
मामला आसफपुर चौकी क्षेत्र के गांव दूंदपुर निवासी बजरंग दल कार्यकर्ता सोनू से जुड़ा है। सोनू ने गांव में लगने वाली साप्ताहिक पशु नखासा में गौवंशीय पशुओं को छोड़कर जाने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। यह शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई थी। शिकायत की जांच के दौरान चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल अंशुल कुमार ने सोनू को चौकी पर बुलाया।
आरोप है कि जांच के नाम पर अंशुल कुमार ने सोनू के साथ अभद्र व्यवहार किया। उस पर शराब की मांग करने का भी आरोप है। इस घटना से नाराज बजरंग दल के दर्जनों कार्यकर्ता सोमवार को फैजगंज बेहटा थाने पहुंचे। उन्होंने थाने के मुख्य द्वार पर धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाष कुमार को लिखित शिकायत दी। उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। संवाद
विज्ञापन
समरेर चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर
दातागंज कोतवाली क्षेत्र के समरेर चौकी प्रभारी अविनाश पुंडीर को एसएसपी अंकिता शर्मा ने बृहस्पतिवार को लाइन हाजिर कर दिया है। इनके खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतों के बाद सीओ दातागंज राहुल पांडेय की जांच रिपोर्ट पर यह कार्रवाई हुई है।