फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   He will be a criminal in the eyes of the law, he is our dear brother.

Budaun News: कानून की नजर में होंगे अपराधी... हमारे तो प्यारे भैया हैं ये

Wed, 15 Nov 2023 11:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
He will be a criminal in the eyes of the law, he is our dear brother.
जिला जेल परिसर में भाई को तिलक कर त्योहार मनाती बहन, संवाद
बदायूं। जेल प्रशासन ने भैयादूज पर जेल में विशेष इंतजाम किए। बहनेंं जेल में बंद अपने भाइयों की दूज करने पहुंची तो भावुक हो गईं। कईयों की तो आंखों से आंसू छलक पड़े। बहनों ने अपने भाइयों का तिलक कर उनका मुंह मीठा कराया और उनकी लंबी उम्र की कामना की। जेल में बंद होने के बाद भी भाई से इतना प्रेम, इस सवाल पर बहनों का कहना था... अपराधी कानून की नजर में होंगे, उनके तो प्यारे भाई हैं।
विज्ञापन

भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक भैयादूज का त्योहार जिले में बुधवार को उल्लास के साथ मनाया गया। तमाम बहनें जेल में निरुद्ध अपने भाइयों का तिलक करने पहुंचीं। जेल प्रशासन ने उनके बैठने से लेकर जलपान तक की व्यवस्था की। जेल प्रशासन की ओर से बहनों को अपने भाइयों का तिलक कर मुंह मीठा कराने के लिए टेबल पर मिठाइयां सजाई गई थीं। एक-एक बहनों ने अपने भाइयों से मुलाकात कर उनका तिलक किया और लंबी उम्र की कामना की।
विज्ञापन

---
वर्जन ---
भैयादूज को देखते हुए जेल परिसर में बहनों को तिलक लगाकर भाइयों को मिठाई खिलाने की व्यवस्था की गई। अपने भाइयों की दूज करने पहुंची बहनों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी गई। तीन सौ से अधिक बहनों को उनके भाइयों से मिलवाया गया। - डॉ. विनय द्विवेदी, जेल अधीक्षक

जिला जेल परिसर में भाई को तिलक कर त्योहार मनाती बहन, संवाद

जिला जेल परिसर में भाई को तिलक कर त्योहार मनाती बहन, संवाद

जिला जेल परिसर में भाई को तिलक कर त्योहार मनाती बहन, संवाद

जिला जेल परिसर में भाई को तिलक कर त्योहार मनाती बहन, संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed