{"_id":"682b87caf7b04f7a1a01f9ba","slug":"he-said-on-the-phone-your-daughter-was-converted-and-then-married-badaun-news-c-123-1-akb1003-139677-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: फोन पर बोला, तुम्हारी बेटी का धर्मांतरण कराकर किया निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: फोन पर बोला, तुम्हारी बेटी का धर्मांतरण कराकर किया निकाह
विज्ञापन
बदायूं। गैर समुदाय का युवक 25 दिन पहले किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। किशोरी के पिता ने तहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अब आरोपी ने किशोरी के पिता को फोन किया। कहा कि तुम्हारी बेटी का धर्मांतरण कराकर निकाह कर लिया हूं। वहीं, कोर्ट के आदेश पर अब मुकदमा दर्ज हुआ है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कबूलपुरा का रहने वाला राजा पुत्र आसीन 24 अप्रैल को एक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पिता ने बेटी की तलाश की लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा। उन्होंने थाने में तहरीर दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी बीच राजा ने किशोरी के पिता को फोन किया। कहा कि तुम्हारी बेटी का धर्मांतरण कराकर निकाह कर लिया है। धमकी दी कि पुलिस से शिकायत की तो तुम्हारी बेटी की हत्या कर देंगे। उन्होंने इसकी शिकायत एसएसपी से भी की। वहां से भी न्याय न मिलनने पर उन्होंने मुकदमा दर्ज कराने के लिए कोर्ट का सहारा लिया। अब कोर्ट के आदेश राजा पुत्र आसीन, उसकी मां गुड्डी व बहन आलिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों तलाश शुरू कर दी है।