{"_id":"f756fd60294d271a977c650f396a92c3","slug":"he-died-by-hanging-in-badaun-shicshamitr-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं में शिक्षामित्र ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं में शिक्षामित्र ने फांसी लगाकर जान दी
बदायूं
Updated Wed, 07 Oct 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हाईकोर्ट के फैसले के बाद अवसाद में आए समायोजित शिक्षामित्र कृष्णकांत ने फांसी लगाकर जान दे दी। वह दातागंज ब्लाक के गांव प्रसिद्धपुर के प्राथमिक विद्यालय में तैनात थे और दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए शिक्षामित्रों के प्रदर्शन में भाग लेकर सोमवार को ही घर लौटे थे।
आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले 35 वर्षीय कृष्णकांत पुत्र रामपाल सिंह का हाल ही में शिक्षामित्र से सहायक अध्यापक के पद पर समायोजन हुआ था लेकिन हाईकोर्ट के फैसले के बाद वह परेशान थे। परिवार वालों के मुताबिक दिल्ली से सोमवार को घर लौटने के बाद वह ज्यादा तनाव मे थे। उन्होंने घरवालों को बताया था कि सरकार की ओर से शिक्षामित्रों के समायोजन के संबंध में कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है।
रोज की तरह सभी लोग घर में सो रहे थे। मंगलवार तड़के चार बजे कृष्ण्कांत का शव घर के आंगन में लगे जंगले में रस्सी के फंदे में झूलता हुआ मिला। घटना के बाद कृष्णकांत की गर्भवती पत्नी पूनम बदहवास है। खबर मिलने पर एसडीएम सदर प्रदीप यादव, सिटी मजिस्ट्रेट अजय श्रीवास्तव, सीओ सिटी आरएस धामा ने मौका-मुआयना कर घटना के संबंध में परिवार वालों से जानकारी ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
वर्जन-
पूरे मामले की राजस्व विभाग की टीम जांच कर रही है। पारिवारिक स्थिति और खुदकुशी के कारणों की जांच के बाद शासन को रिपोर्ट दी जाएगी। मृतक के परिवार को हर संभव मदद दिलाई जाएगी।
-प्रदीप यादव, एसडीएम सदर