फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Hawala racket

दिल्ली से लौटे धंधेबाज, अब घरों में बैठकर चला रहे हवाला का नेटवर्क

Mon, 02 Mar 2020 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Hawala racket
दबतोरी (बदायूं)। बीते दिनों दिल्ली में हुए बवाल के चलते कई लोगों का रोजगार तक छिन गया लेकिन बिसौली क्षेत्र के हवाला के धंधेबाजों का धंधा आज भी बदस्तूर जारी है। दिल्ली में रह रहे अधिकतर हवाला धंधेबाज वापस लौट आए हैं और अपने घरों से नेटवर्क चला रहे हैं। लोगों को लैपटॉप के माध्यम से ऑनलाइन चूना लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

बिसौली क्षेत्र के अधिकांश हवाला धंधेबाजों की दिल्ली शरणस्थली बन चुकी है। कई नाइजीरियन नागरिक भी इनके साथ रहते हैं। पिछले दिनों एक नाइजीरियन हवाला के धंधेबाज के साथ बिसौली आ गया। उसके साथ हवाला से जुड़े दो और लोग पकड़े गए थे। उनके पास से लैपटॉप, कई बैंक की पासबुक और फर्जी आईडी बरामद हुई थी। इससे पहले भी हवाला के धंधेबाज अलग-अलग स्थानों पर पकड़े जा चुके हैं। दिल्ली, मुम्बई जैसे महानगर इनके मुख्य ठिकाने हैं। बताते हैं कि जब से दिल्ली में बवाल हुआ है तब से क्षेत्र के ग्राम संग्रामपुर, लक्ष्मीपुर, पपगांव, दबतोर आदि में भीड़ बढ़नी शुरू हो गई है। कुछ ऐसे धंधेबाज देखे गए हैं, जो काफी समय से दिल्ली में रहकर हवाला का धंधा चला रहे थे। उनमें कुछ अलग-अलग मामलों में नामजद भी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिसने शुरू की जांच, गंवानी पड़ी कुर्सी
हवाला के धंधेबाज इतने शातिर हैं कि बचकर निकलने के तरीके भी जानते हैं। हवाला मामलों की जांच से जुड़े कई दरोगाओं के ट्रांसफर तक हो गए। दरोगा जसपाल सिंह ग्वाल, सुशील कुमार, अमित यादव, अजय कुमार, सुनील, अजीत, नरेश कुमार कश्यप आदि को कार्रवाई झेलनी पड़ी लेकिन हवाला धंधेबाजों के खिलाफ जांच अधर में ही लटकी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed