फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   hartaal

सफाईकर्मियों ने धरनास्थल पर ही मनाई भैयादूज

Sun, 07 Nov 2021 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
hartaal
नगर पालिका परिसर में धरना दे रहे सफाई कर्मचारी भैया दूज मानते हुए। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। नगर पालिका में तैनात सफाई कर्मचारी अपने बकाया देय की मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। इसकी वजह से शहर में गंदगी रोज बढ़ती जा रही है। शनिवार को सफाईकर्मियों ने धरनास्थल पर ही भैयादूज मनाई। बहनों को वहीं बुलाकर तिलक कराया।
विज्ञापन

शहर नगर पालिका में तैनात सफाई कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर 26 नवंबर से पालिका परिसर में धरना शुरू कर रखा है। धरना दे रहे कर्मचारियों से रिटायर कर्मचारी संदल ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती हैं तब तक धरना खत्म नहीं किया जाएगा। वहीं शनिवार को धरना स्थल पर ही सफाई कर्मचारियों ने भैया दूज का पर्व मनाया।
विज्ञापन

धरना स्थल पर संघ के महासचिव लव कुमार को उनकी बहन ने तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। संगठन सचिव अरुण वाल्मीकि ने कहा कि सभी कर्मचारियों को जो भी देय, वेतन बकाया है उनका तुरंत भुगतान किया जाए। इस मौके पर नगर अध्यक्ष रमेश डी लाल, सचिव संदीप केसी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कर्मचारी नेता बोले- कोई तो वादा पूरा करे पालिका प्रशासन
उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के नगर महासचिव लव कुमार ने बताया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के देय भुगतान जैसे अर्जित अवकाश, बीमा, एसीपी का एरियर समेत अन्य मांग शामिल हैं। बताया कि पिछले दिनों नगर पालिका पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी से लेकर पालिकाध्यक्ष ने हम लोगों की बातों को सुना था, उन्होंने कुछ मांगों को पूरा करने की बात कही। इनमें बोनस और अक्तूबर माह के वेतन की भी बात शामिल थी। पालिका की ओर से अक्तूबर माह का जो वेतन दिया गया है उसमें भी छह दिन का वेतन कम है। वहीं बोनस देने की बात थी जो अब तक नहीं मिल सका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed