{"_id":"608b03f48ebc3e8d93250f98","slug":"harsh-firing-badaun-news-bly445332484","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग में युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर्ष फायरिंग में युवक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सरकार के सख्त आदेशों के बावजूद जिले में हर्ष फायरिंग की घटनाओं पर रोक नहीं लग पा रही है। बुधवार रात लगन समारोह में हुई हर्ष फायरिंग में एक युवक की जान जाते जाते बची। उसको पैर में गोली लगी है, जिस पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
मुजरिया थाना क्षेत्र के ग्राम फैतुल्लागंज निवासी लोकेश पुत्र चंद्रपाल की बुधवार रात लगन चढ़ रही थी। बताते हैं कि इसमें तमाम रिश्तेदार बैठे हुए थे। दूल्हे लोकेश का तिलक चल रहा था। इसी दौरान मनवीर पुत्र एहलकार ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। उसने तमंचे से एक बार गोली चलाई लेकिन फायर मिस हो गया। उसने तमंचे की नाल नीचे करके दोबारा प्रयास किया कि तमंचा चल गया और उससे निकली गोली उसके पड़ोसी धर्मेंद्र (18) पुत्र छोटेलाल को पैर में जा लगी। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। परिवार वाले धर्मेंद्र को आननफानन में एक निजी अस्पताल ले गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरपी मौके से भाग गया। इधर, जब युवक को निजी अस्पताल में भर्ती नहीं किया गया तो परिवार वाले उसे जिला अस्पताल ले गए। फिलहाल युवक की हालत ठीक है। पुलिस ने घायल युवक के पिता की तहरीर पर आरोपी मनवीर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर की है। मुजरिया एसओ वेदपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को तलाश किया जा रहा है।