फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Happy New Year at the reception

नए साल के स्वागत में खूब हुआ धमाल

Mon, 01 Jan 2018 12:07 AM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Mon, 01 Jan 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
Happy New Year at the reception
बदायूं के एक होटल में नृत्य करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
नए साल के स्वागत में धमाल
विज्ञापन

आधी रात तक घरों, होटलों, बारातघरों और कॉलोनियों में चलते रहे कार्यक्रम

बदायूं। जाने वाले साल 2017 और नववर्ष 2018 के बीच की रात डांस और धमाल के नाम रही। मौका था, दस्तूर था तो होटल, बरातघरों और कॉलोनियों में लोग नए साल के स्वागत की मस्ती में डूबे रहे। आधी रात तक कहीं रंगारंग कार्यक्रम हुए तो कहीं आतिशबाजी से लोगों ने 2018 का स्वागत किया। सोशल मीडिया पर दिनभर मैसेज की भरमार ही। रात के 12 बजते ही लोग एक-दूसरे के गले मिले और बधाई देते नजर आए। छोटों ने बड़ों के पैर छुए तो बड़ों ने उन्हें 2018 में तरक्की की नई मंजिलें छूने का आशीर्वाद दिया।
लोगों ने नए साल के स्वागत की तैयारी रविवार सुबह से ही शुरू कर दी थी। शाम होते-होते जश्न का दौर शुरू हो गया। प्रमुख कार्यक्रम शहर के सबसे होटल कंट्री इन में कार्यक्रम हुआ। यहां कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों के ग्रुप डांस से हुई। इसके बाद महिलाओं ने डांस किया। बाहर से आए कलाकारों ने सूफियाना नृत्य किया। फिर दंपतियों ने अलग-अलग ग्रुप डांस किया। कार्यक्रम के दौरान बेस्ट सीए उपेंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी चुने गए। 
विज्ञापन

शहर के दूसरे होटलों में भी बच्चों और बड़ों ने मिलकर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए। बदायूं क्लब में शहर के कुछ नामचीन हस्तियों ने अपने तरीके से जश्न मनाया। शहर की प्रमुख कॉलोनी श्यामनगर और आवास विकास समेत कई स्थानों पर लोगों ने जश्न मनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
खूब बिके गुलदस्ते 
नए साल के मौके पर लोगों ने एक दूसरे को गुलाब का फूल और गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दीं। शहर के इंद्रा चौक और मुख्य बाजार में लगी दुुकानों से 31 दिसंबर को जमकर फूलों और गुलदस्तों की बिक्री हुई। 

---- 
बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति  
युवा डांस वेला की ओर से ‘नूतन वर्ष मां शारदे आयोजन’ ब्राह्मण धर्मशाला में किया गया। इसमें मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री भगवान सिंह शाक्य रहे। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने जो प्रस्तुति दी है वह बहुत ही अच्छी रही। विशिष्ट अतिथि अंकित मौर्य, देवध्वनी गुप्ता ने बच्चों को पुरस्कार बांटे। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने नए साल के स्वागत में केक काटा और मिठाइयां बांटीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed