फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Hanuman Janmotsav

हनुमान जन्मोत्सव : निकाली शोभायात्रा, गूंजे जयकारे

Sun, 17 Apr 2022 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Hanuman Janmotsav
बालाजी दरबार में शनिवार को भव्य समारोह मनाया गया, पूरे दिन मेले जैसा माहौल रहा। मुख्य द्वार पर लग? - फोटो : BADAUN
बदायूं। हनुमान जन्मोत्सव पर शहर में बजरंगबली के जयकारों की गूंज रही। उझानी रोड पर बालाजी दरबार से लेकर विभिन्न मंदिरों में हुए आयोजन में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शहर के बिरुआबाड़ी मंदिर, चौरासी घंटा हनुमान मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिरों में दर्शन-पूजन को लेकर भक्तों की भीड़ लगी रही। बिरुआबाड़ी मंदिर से विश्व हिंदू परिषद, बजंरग दल और हिंदू युवा वाहिनी द्वारा श्री बालाजी महाराज की ध्वज यात्रा शुरू हुई। यह शहर में विभिन्न मार्गों से होकर बालाजी दरबार हनुमानगढ़ी उझानी रोड पहुंची। ध्वज यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। यात्रा में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल, उसहैत पंचायत अध्यक्ष सैनरा वैश्य, सनी गुप्ता, शुभम अग्रवाल, अंकित साहू, अंकुर गुप्ता, कर्तव्य, नीरज रस्तोगी, उज्ज्वल गुप्ता, आदेश शर्मा, निष्कर्ष प्रताप सिंह, अंकुर गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

रघुनाथ मंदिर में हनुमान जी को सिंदूर अर्पित कर, उन्हें लाल रंग का चोला पहनाया गया। उन्हें मोतीचूर के लड्डुओं व अन्य व्यंजनों का भोग लगाया गया। इस मौके पर हेमंत कुमार दुआ, वीरेंद्र गोस्वामी, यशपाल मिनोचा, प्रतीक झा, कुलदीप रस्तोगी, मनमोहन झा आदि मौजूद रहे। सराफा बाजार स्थित चौरासी घंटे वाले हनुमान मंदिर पर संकट मोचन हनुमान बाबा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर राकेश गुप्ता, प्रदीप पटवा, राजकुमार सिंह सेंगर, संजय राणा, रामगोपाल देवल, कपिल रस्तोगी, अरविंद वैश्य, कन्हैया मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दबतोरी। ललुआ नगला गांव में हनुमान मंदिर पर पंडित नंद किशोर शर्मा ने विधि-विधान से पूजा अर्चना की। वहीं बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने भी कार्यक्रम में पहुंचकर पूजा अर्चना की। इस मौके पर सुरजीत, अवधेश सिंह, सचिन, सुरेंद्र सिंह गौतम, अनुराग सिंह, अभिषेक, अभय कठेरिया आदि मौजूद रहे।
बिसौली। अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित सुंदरकांड पाठ में हनुमान भक्तों ने भाग लिया। रोडवेज बस स्टैंड पर लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर रामप्रकाश राम, अनुज शर्मा, सावेंद्र, गणेश गुप्ता, अनूप शर्मा आदि मौजूद रहे।
उघैती। बदायूं-बिजनौर मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर पर पुजारी चतुर्भुज ने विधि-विधान से पूजन किया। उसके बाद भक्तों ने हनुमान जी पर चोला चढ़ाया। वहीं कस्बे के राधा कृष्ण के मंदिर पर सुंदरकांड का पाठ का आयोजन किया। इस दौरान ऋषि महाराज, देवेश द्विवेदी, अजीत पालीवाल, मनोज शाक्य आदि मौजूद रहे।
कुंवरगांव। बदायूं रोड स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम संयोजक उदयवीर सिंह ने बताया कि शुभ मुहूर्त में बजरंगबली महाराज को चांदी के चोले और फूलों से सजाया गया। दिन में सुंदरकांड का पाठ हुआ। शाम को आचार्य पंडित मुमुक्षु कृष्ण शास्त्री ने हनुमान राम कथा सुनाई।
-----
कस्बों-गांवों में भी गूंजे वीर बजरंगी के जयकारे, वजीरगंज में शोभायात्रा निकाली
बदायूं। जिले भर में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह हनुमान चालीसा व सुंदरकांड के पाठ के साथ ही भंडारे का आयोजन हुआ। मंदिरों में दर्शन-पूजन को लेकर भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। साथ ही कई जगह शोभायात्रा निकाली गई।
वजीरगंज। श्री हनुमान सेवा समिति की ओर से नगर में श्री हनुमान जी की विशाल शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। लगभग तीन दर्जन से अधिक स्वचालित, स्वनिर्मित झांकियों व बैंडबाजों के साथ निकली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने झंडी दिखाकर किया। शोभायात्रा में सबसे आगे प्रथम पूज्य गणेश जी की झांकी सुशोभित थी, उसके पीछे नगर का प्रसिद्ध काली अखाड़ा, मां दुर्गा, शिव पार्वती, मां सरस्वती, लक्ष्मी, राधा कृष्ण, सहित विभिन्न देवी देवताओं की सुसज्जित झांकियां लोगों का मन मोह रहीं थीं। इस मौके पर अंकित वार्ष्णेय, गोपाल वार्ष्णेय, मुकेश वार्ष्णेय, मोहित वार्ष्णेय, आदित्य वार्ष्णेय, राहुल वार्ष्णेय आदि का विशेष सहयोग रहा। संवाद

-
बिल्सी में भी निकली शोभायात्रा
बिल्सी। बंबा चौराहे स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर में श्री हनुमान सेवा समिति के तत्वावधान में राम भक्त हनुमान जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। इसके बाद नगर के मुख्य बाजार में बैंडबाजों के साथ हनुमान जी आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इधर नगर के श्रीसिद्ध पीठ बालाजी धाम पर हनुमान जन्मोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। यहां करीब 12 बजे महाआरती दरबार के मंहत मटरुमल शर्मा द्वारा कराई गई। इसके बाद यहां कन्याओं को भोज कराया गया। इससे पहले दरबार में भगवान हनुमान जी को 156 व्यंजनों का भोग लगाया गया। संवाद

पूजा-अर्चना करते पंडित सुधीर मिश्रा। संवाद

पूजा-अर्चना करते पंडित सुधीर मिश्रा। संवाद- फोटो : BADAUN

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed