फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Hangman wrestler of Rajasthan defeated Bakkar of Saharanpur

Budaun News: राजस्थान के जल्लाद पहलवान ने सहारनपुर के बक्कार को हराया

Thu, 13 Jun 2024 04:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 13 Jun 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
Hangman wrestler of Rajasthan defeated Bakkar of Saharanpur
दंगल में कुश्ती पर दमखम दिखाते पहलवान। संवाद
बगरैंन। बिसौली रोड ईदगाह स्थित दन्ना शाह बाबा रहमतुल्लाह अलैह की दरगाह के उर्स मेले में चल रहे दंगल का समापन हो गया। आखिरी दिन पहलवानों के बीच कुश्ती मुकाबले हुए। राजस्थान के जल्लाद पहलवान ने सहारनपुर के बक्कार पहलवान को हराकर ट्राफी व इनाम जीत लिया। वहीं दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे पहलवानों को भी नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


पहले मुकाबले में सहारनपुर के परवेश ने कुरुक्षेत्र के मुन्ना पहलवान को चित किया। दंगल में दूसरी कुश्ती में बक्कार पहलवान सहारनपुर ने सोनू पहलवान हराया। कालू पहलवान ने सोनू पहलवान को हराया। रवि पहलवान अयोध्या ने लुच्चा पहलवान मुजफ्फरनगर को चित किया। मुख्य मुकाबले में राजस्थान के जल्लाद पहलवान ने सहारनपुर के बक्कार पहलवान को हराकर ट्राफी व इनाम जीता । उन्हें 5100 रुपये का इनाम दिया गया। दूसरे स्थान पर रहे बक्कार को 2100 रुपये व तीसरे स्थान पर रहे लखनऊ के पहलवान कालू को 1100 रुपये देकर सम्मानित किया गया। दंगल संयोजक ओमपाल सिंह, यूनिश खान, डॉ. रिहासत अली, सलीम, बबलू, बुंदन, बॉबी शाह , मुवीन आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed