{"_id":"0c57c0de389cc64cca7ddfc0c7a4045d","slug":"hand-pumps-with-loss-can-not-find-water-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडपंप खराब होने से नहीं मिल रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडपंप खराब होने से नहीं मिल रहा पानी
badaun
Updated Tue, 09 Jun 2015 07:27 PM IST
विज्ञापन
नौगवां में भीषण गर्मी के चलते पानी की किल्लत हो गई है। यहां लगे हैंडपंपों में से ज्यादातर खराब हैं और उनको ठीक कराने का कार्य नहीं किया गया। इससे यह खराब हैंडपंप मवेशी बांधने के काम आ रहे हैं।
विज्ञापन
नौगवां में रामऔतार के घर के सामने लगा इंडियामार्का हैंडपंप अरसे खराब पड़ा है। मोहल्ले के लोगों ने कई बार उसको बनाने की मांग की लेकिन महकमे ने इसे ठीक नहीं कराया। खराब हैंडपंप अब मवेशी बांधने के काम आ रहा है। रामविलास, रामलखन, रामऔतार, इमरान अली, आफताब, प्रहलाद मौर्य आदि लोगों ने डीएम से हैंडपंप ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन
