फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Halting the construction of the drain left 600 bighas of crops submerged in water.

Budaun News: नाले का निर्माण रुकवाने से 600 बीघा फसल जलभराव में डूबी

Fri, 02 Oct 2026 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Halting the construction of the drain left 600 bighas of crops submerged in water.
दातागंज के क्षेत्र में नाले रुकवाने से जलभराव को लेकर एसडीएम से मिलने पहुंचे किसान। संवाद - फोटो : 1
दातागंज। गांव पालिया गूजर में निर्माणाधीन नाले का काम कुछ प्रभावी लोगों ने रुकवा दिया, जिसकी वजह से चार गांव की करीब 600 बीघा में लगी फसलें जलभराव में डूब गईं हैं। बृहस्पतिवार को चारों गांवों के किसानों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर नाला खुलवाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

किसानों का आरोप है की नाला शीघ्र नहीं खुला तो उनकी फसलें जलभराव से खेतों में सड़ जाएंगी। चार दिन हुई मूसलाधार बारिश से गांव के चारों तरफ पानी भरा हुआ है, जिसकी वजह से पलिया गूजर, कनकपुर, कांसी और कुढ़े गांव के किसानों के खेतों में जलभराव हो गया है। धान और बाजरा की लगभग 600 बीघा में लगीं फसलें दो-दो फुट पानी में डूब गई हैं।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि पानी की निकास के लिए ग्राम कुढे़ से लेकर पापड़ अरिल नदी तक काफी पुरानी लगभग तीन किलोमीटर लंबी एक नहर खोदी हुई है, लेकिन इस नहर के अधिकांश भाग पर कब्जा होने से नहर का औचित्य ही खत्म हो गया है। पानी के निकास के लिए पिछले दो दिन से पलिया गांव में जेसीबी मशीन से एक बड़ा नाला खोदा जा रहा था। कुछ प्रभावी लोगों ने अपने मकान के सामने खोदाई नहीं करने दी। इससे नाला निर्माण का काम रुक गया। बीते दिनों हुई बारिश मेें खेतों में हुए जलभराव के कारण फसलें डूब गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों का कहना है की एक नाला पहले से बना हुआ है। ग्राम प्रशासक धनदेवी ने बताया की काम पर रोक लगाने वाले एक परिवार ने दो-ढाई दशक पहले निजी तौर पर छोटा सा नाला बनवाया था, लेकिन अब वह नाला काफी नीचा होने के साथ पूरी तरह से बंद है।
खोदाई के दरमियान उसके कुछ अवशेष मिले हैं, ग्राम प्रशासक ने बताया कि लगभग 200 मीटर नाला खुद चुका है। मात्र 20 मीटर पर विवाद खड़ा कर दिया गया है। उन्होंने हल्का लेखपाल पर विवाद बढ़ाने का आरोप लगाया है।

एसडीएम विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गांव में पार्टी बंदी के तहत इस मामले को तूल दिया जा रहा है, नाला निर्माण में विवाद खत्म करने के लिए नायब तहसीलदार के नेतृत्व में टीम गई थी। उसने अपने सामने खोदाई भी कराई। जिस जगह पर विवाद है यदि वह किसी की निजी संपत्ति नहीं है तो निर्माण कार्य नहीं रुकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed