फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   haiwy

बदायूं से लखनऊ जाना होगा आसान, बनेगा हाईवे

Tue, 26 Nov 2019 07:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 07:28 PM IST
विज्ञापन
haiwy
बदायूं। बदायूं से लखनऊ जाने में लोगों को अब परेशानी का सामना नहीं करना पडे़गा, क्योंकि बदायूं से दातागंज और जैतीपुर होते हुए तिलहर जाने वाले रोड को हाईवे के रूप में मंजूरी मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। इसके लिए विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। हाईवे का यह जोड़ 78 किलोमीटर लंबा होगा, जो शाहजहांपुर से लखनऊ जाने वाले हाईवे पर जाकर मिलेगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग द्वारा बदायूं से दातागंज रोड बनाया गया था। ये रोड दातागंज से जैतीपुर होते हुए तिलहर को निकलता है। वहां पर ये बरेली- लखनऊ हाईवे पर जाकर मिलता है। ये रोड बदायूं से लखनऊ जाने वाले लोगों के लिए काफी ठीक माना जाता है, क्योंकि यहां लोगों को जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता है, लेकिन इस रोड के हालात किसी से छिपे नहीं हैं। चूूंकि ये सड़क बदायूं से दातागंज के लिए बनाई गई थी। तब ये रोड देहात क्षेत्र को जाने वाली सामान्य सड़क के हिसाब से बनाई गई थी। तब इस पर ट्रैफिक बेहद कम था, लेकिन धीरे-धीरे इस रोड को अन्य जिलों से जोड़ दिया गया। ऐसे में अब दातागंज से बरेली और दातागंज से जैतीपुर- तिलहर होते हुए लखनऊ को जाते हैं। ऐसे में विभाग द्वारा बदायूं- दातागंज से तिलहर को जाने वाले 78 किलोमीटर के रोड को राजमार्ग में शामिल करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया। वहीं पिछले दिनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बदायूं आए थे। उन्होंने बदायूं क्लब में 12 सड़कों का शिलान्यास किया था, साथ ही 24 सड़कों का लोकार्पण किया था। इस दौरान विभागीय अधिकारियों द्वारा दो स्टेट हाईवे को लेकर चर्चा हुई थी। उस दौरान उन्होंने इन राजमार्गों के संबंध में जानकारी अपने पीए को नोट करने के निर्देश दिए थे। ऐसे में उम्मीद जागी है कि जल्द ही ये राजमार्ग का प्रस्ताव पास हो जाएगा।
विज्ञापन

-हालांकि अब कई लोग दातागंज होते हुए लखनऊ की तरफ जाते हैं, लेकिन रोड अच्छी न होने के कारण तमाम लोग इधर से दूरी कम होने के बावजूद जाने से बचते हैं। ये लोग अभी भी बरेली से होकर निकलना पसंद करते हैं, लेकिन इस सड़क के राजमार्ग में तब्दील होने के बाद यह राह आसान हो जाएगी। बता दें इस ओर से लखनऊ निकलने पर लगभग 50-60 किमी दूरी का अंतर पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदायूं, दातागंज होते हुए तिलहर को जाने के लिए 78 किलोमीटर का रोड है। उसके राजमार्ग बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। उम्मीद है कि जल्द ही प्रस्ताव हो जाएगा। उसके बाद में इस सड़क को राजमार्ग के अधीन कर दिया जाएगा।
-हेमंत कुमार, ईई, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed