फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Had there been rope support, the worker's life would have been saved.

Budaun News: सुरक्षा के इंतजाम होते तो बच जाती मजदूर की जान

Tue, 03 Oct 2023 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Had there been rope support, the worker's life would have been saved.
कुएं में मिट्टी की ढांग ढहने से महेंद्र की मौत का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी (बदायूं)। हरहरपुर गांव में रविवार शाम कुएं की ईंटें निकालते समय मिट्टी की ढांग ढह जाने से मजदूर महेंद्र पाल की मौत के मामले में कुआं मालिक के साथ ही साथी मजदूरों की चूक सामने आई है। महेंद्र को कुएं के अंदर उतार तो दिया गया, लेकिन उसे रस्सी की सपोर्ट नहीं दी गई। रस्सी की सपोर्ट होती तो उसकी जान बच सकती थी।
पुराने कुओं से ईंटें या फिर नलकूप के पाइप निकाले जाने के दौरान पहले भी हादसे हो चुके हैं। खासकर खेतों में कुएं के अंदर किसी को भी ईंटें निकालने के लिए उतारा जाता है तो उसकी कमर और सीने के पास रस्सी बांधकर सपोर्ट दिया जाता है। इसके दो फायदे हैं। एक तो वह सुरक्षित अंदर उतर जाता है, दूसरा अगर मिट्टी धंसनी या फिर ढांग ढहने लगे तो बाहर मौजूद अन्य दो-तीन लोग उसे रस्सी के जरिये बाहर खींच लेते हैं।
विज्ञापन

हरहरपुर निवासी मजदूर महेंद्र पाल को लेकर इस संबंध में सावधानी नहीं रखी गई। मृतक महेंद्र के भाई विषय पाल ने बताया कि कुआं मालिक को पुरानी ईंटों से लेकर आसपास की मिट्टी दरकने के बारे में जानकारी थी। महेंद्र ने कुएं में अंदर उतरने से पहले रस्सी की सपोर्ट मांगी भी थी, लेकिन रस्सी उपलब्ध नहीं होने के कारण महेंद्र को ऐसे ही अंदर उतार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथी मजदूरों ने भी इस पर गौर नहीं किया। शव के साथ अस्पताल पहुंचे हरहरपुर निवासी ग्रामीणों ने इसे भी बड़ी चूक बताया। ग्रामीण हरिओम ने बताया कि रस्सी बंधी होती तो ढांग ढहने पर ही उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया जाता।

-
शव देखकर बिफरे मृतक के ससुराल से पहुंचे लोग
कुएं के अंदर मिट्टी की ढांग ढहने से मृत महेंद्र का पुलिस ने देर रात ही शव कब्जे में ले लिया। सोमवार दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के परिजनों ने कुआं मालिक को ही जिम्मेदार ठहराया। मृतक के ससुराल वालों ने भी लापरवाही का आरोप लगाना शुरू कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि महेंद्र की जान हादसे में गई है। जेसीबी की मदद से शव बाहर निकाला गया था। कोई तहरीर आती है तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed