फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Habdwash Day

ध्यान रखें, हाथ से शरीर में प्रवेश करती हैं ‘बीमारियां’

Fri, 15 Oct 2021 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Habdwash Day
बदायूं। शरीर में ज्यादातर बीमारियां गंदगी से पनपती हैं। इनमें ज्यादातर हाथ न धोने के कारण होती हैं। लोगों को साफ करके हाथ धोने के लिए प्रेरित करने के लिए हर वर्ष 15 अक्तूबर को ग्लोबल हैंडवाशिंग डे मनाया जाता है, ताकि गंदे हाथों से पनपनेे वाले वायरस की चपेट में आने से बचा जा सके। इसमें संदेह नहीं कोरोनाकाल में हाथ बार-बार धोने का चलन बढ़ा है।
विज्ञापन

डॉक्टरों कहते हैं इस बात से इनकार नही किया जा सकता कि हाथ के जरिए ही हम कई बीमारियों का शिकार होते हैं। कोरोना वायरस के अलावा भी कई ऐसी बीमारियां हैं जो हमें हाथों के जरिए ही शिकार बनाती है। ऐसे में हाथ धोना कितना जरूरी है यह सभी को जानना और समझना चाहिए।
विज्ञापन

डॉक्टरों का कहना है कि सिर्फ कलाई तक ही नहीं कोहनी तक हाथ धोने चाहिए। जरूरी नहीं है कि इसके लिए ब्रांडेड साबुन का इस्तेमाल किया जाए। किसी भी साधारण साबुन से जिसमें झाग निकलें उससे हाथ धोए जा सकते हैं। हाथ धोना सैनिटाइजर से ज्यादा बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
कब धोने चाहिए हाथ
- खाना खाने से पहले और बाद।
- टॉयलेट और शौच के बाद।
- घर में सफाई, कमलों की सफाई के बाद।
- जानवरों को छूने के बाद।
- घर में बाहर से आने के बाद।
-
सावधानी
- शरीर के अंगों को बार-बार न छुएं।
- आंखों में हाथ न लगाएं, खुजलाएं नहीं।
- नाखूनों को काट कर रखें।
- कान, नाक और मुंह में अंगुली न करें।
- कम से कम साबुन से 20 सेकेंड तक हाथ धोएं।
-
डॉक्टर की बात
फोटो-26
हाथ धोना बेहद जरूरी है। अगर हाथों को न धोया जाए, तो हम कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। इसमें कोरोना वायरस, पेट में कीड़े होना, हेपेटाइटिस ए, फूड प्वॉयजनिंग, हाथ, मुंह और पैरों से जुड़ी और फेफड़ों से जुड़ी बीमारियां शामिल हैं। सैनिटाइजर के मुकाबले साबुन से हाथ धोना ज्यादा बेहतर है। अगर हाथों को न धोया जाए या ठीक तरह से न धोया जाए तो हम वायरस या बैक्टीरिया के संपर्क में आ सकते हैं। साबुन और पानी की मदद से हाथों को कम से कम 20 सेकंड तक धोना चाहिए। इसके बाद एक साफ कपड़े से हाथों को पोंछना चाहिए। ऐसा करने से हाथों के जरिए फैलने वाली बीमारियों का खतरा न के बराबर रह जाता है।
- डॉ. शरद कुमार गुप्ता, सचिव आईएमए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed