{"_id":"2500417e644bd721b5d7b243381d3d45","slug":"gurugovind-jayanti-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शबद कीर्तन सुन निहाल हुई संगत, लंगर छका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शबद कीर्तन सुन निहाल हुई संगत, लंगर छका
बदायूं।
Updated Mon, 29 Dec 2014 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू धर्म के रक्षक, महानयोद्धा, खालसा पंथ के नायक गुरुगोविंद सिंह जी महाराज का पावन प्रकाशोत्सव रविवार को धूमधाम और श्रद्धाभाव से मनाया गया। सर्व प्रथम आसा दी बार का कीर्तन हजूरी रागी जत्था अजीत सिंह और सुरजीत सिंह द्वारा किया गया। इसके बाद तीन दिन से चल रहे अखंड पाठ साहिब की समाप्ति हुई। बाद में हुए लंगर में तमाम लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
वैभव लॉन में गुरु गोविंद साहिब की सवारी हजारों की संगत के साथ पहुंची। बाद में दीवान लगा। इसमें अमृतसर के कथावाचक गुरमीत सिंह ने श्री गुरु गोविंद की महिमा का उल्लेख करते हुए अमृत वचन सुनाकर संगत को निहाल किया। उनके द्वारा किए गए कृत्यों को अपने जीवन में उतारकर उनका अनुयायी होने के लिए प्रेरित किया। लुधियाना से आए रागी जत्था सतिंद्र पाल सिंह ने शबद कीर्तन व कथा सुनाकर संगत को निहाल किया। इससे इस पुनीत पर्व पर पधारे नगर विधायक आबिद रजा, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) आरपी यादव, सांसद प्रतिनिधि अवधेश यादव को गुरुद्वारा प्रधान रजनी अनेजा व मीत प्रधान डॉ. त्रिलोचन सिंह ने कृपाण भेंट करते हुए शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। बाद में गुरु का अटूट लंगर चला। इसमें आए सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस मौके पर गुरदीप सिंह, गुरुगोविंद सिंह, मंजीत सिंह, हरभजन सिंह, संजय कोचर, मनीष नारंग, नरेश अरोरा, अमरीक लाल कोचर, हरीश जुनेजा, गुलशन जुनेजा, प्रेम कुमार, गुरप्रीत सिंह, सुभाष बत्रा, जयराम दास जुनेजा, जीत सिंह जुनेजा, ज्योति मेहंदीरत्ता आदि मौजूद रहे।