फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   guru purnima

गुरु पूर्णिमा पर गंगाघाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Sat, 01 Aug 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं Updated Sat, 01 Aug 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
guru purnima
गंगाघाट पर शुक्रवार सुबह से ही स्नानार्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ जो दोपहर बाद तक चलता रहा। श्रद्घालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर घाट पर ही पूजा-अर्चना की। मंत्रोच्चार के साथ सूर्यदेव को अर्क दिया। घाट पर ही श्रद्घालुओं ने हवन-पूजन भी कराया। बच्चों के मुंडन संस्कार भी कराए गए। बोली- वदी भगत की गूंज भी सुनाई दी। महिलाओं ने आषाढी मनाते हुए मंगलगीत गाए। ज्यादातर श्रद्घालु घाट पर मौजूद आश्रमों में अपने गुरुओं के पास भी पहुंचे। उन्होंने गुरुओं के चरण पूजन कर उन्हें दक्षिणा भेंट की।
विज्ञापन

सावन महीने में शिवालयों में जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों ने कांवड़ भरने का शुक्रवार को ही आगाज कर दिया। कांवड़ का पूजन भी घाट पर ही किया गया। ज्यादातर शिवभक्त अपनी कांवड़ सजाकर ले गए थे।  उधर, घाट पर लगे मेला में भी खासी भीड़ रही। महिलाओं और बच्चों ने सामान की खरीदारी की। बच्चों ने मनोरंजन के संसाधनों का लुत्फ उठाया। श्रद्घालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स ड्यूटी पर लगाया गया था। सीओ और कोतवाल ने निगरानी की।
विज्ञापन


पुल के पास फिर लगा जाम
उझानी। गुरु पूर्णिमा पर श्रद्घालुओं की भीड़ अधिक होने की वजह से पुल के आसपास वाहनों की बेतरतीब आवाजाही के चलते सुबह से आवागमन प्रभावित होने लगा। पूर्वाह्न में काफी देर तक जाम लगा। बरेली और मथुरा की ओर आने-जाने वाले वाहन सवार लोग भी परेशानी का सामना करते रहे। आवागमन सुचारु कराने के लिए पुलिस को भी मशक्कत का सामना करना पड़ा। पिछली पूर्णिमा पर भी घंटों तक जाम का माहौल बना रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोताखोरों ने बचाए दो युवक
उझानी। कासगंज छोर वाले गंगाघाट पर पूर्वाह्न में राजस्थान के धौलपुर के दो युवक नहाते वक्त गहरे में चले गए। उन्हें डूबता देख गोताखोर भी कूद पड़े। दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने नाव के जरिए गश्त शुरू कर दी। किसी भी स्नानार्थी को लाल निशान से आगे नहीं बढ़ने दिया गया। राजस्व कर्मी भी मोटरबोट के साथ घूमते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed