{"_id":"b01e3b3445a3956523535199a9aaaf1a","slug":"gurleen-and-became-bhatia-best-dramebaaz-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरलीन और भाटिया बने बेस्ट ड्रामेबाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरलीन और भाटिया बने बेस्ट ड्रामेबाज
उझानी (बदायूं)।
Updated Thu, 25 Feb 2016 06:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में बृहस्पतिवार को बच्चों ने बेस्ट ड्रामेबाज कंपटीशन में हिस्सा लेकर अपना हुनर दिखाया। प्रतिभागियों को उनके अनूठे अंदाज की वजह से तारीफ भी मिली। गुरलीन कौर और रिद्धवंश भाटिया ने बेस्ट ड्रामेबाज का पुरस्कार पाया।
स्कूल परिसर में बेस्ट ड्रामेबाज कंपटीशन की शुरुआत पूर्वाह्न में हुई। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बच्चे अलग-अलग रूप में सजकर पहुंचे। कोई केजरीवाल तो कोई जसपाल भट्टी बना। रामदेव बने बच्चे ने उन्हीं के अंदाज में योगा करके दिखाया। सैनिक और सिपाही बने बच्चों का भी प्रदर्शन सराहा गया। बाल मजदूरी रोकने के लिए प्रतिभागियों ने संदेश दिया। सब्जी वाली बनी बालिका को भी आयोजकों से तारीफ मिली।
विजेताओं में कक्षा एनसी से सिमरत, केजी से आन्या और सरगुन कौर ने प्रथम स्थान पाया। कक्षा प्रथम से गुरलीन कौर और रिद्धवंश भाटिया विजेता बने। द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे प्रतिभागियों ने भी पुरस्कार पाया। प्रबंधक नीलांशु अग्रवाल ने बच्चों का उत्साहबर्धन किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या रवींद्र भट्ट, मीनाक्षी शर्मा, मयंक शर्मा, हिना अदलक्खा, रीना अग्रवाल, नीलम खरे, दिव्या, रुचि गुप्ता, अंकिता, कनिका आदि मौजूद थीं।