फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Guide Arya Kanya, I first college scout in the NA

गाइड में आर्य कन्या, स्काउट में एनए कॉलेज रहा अव्वल

Wed, 30 Sep 2015 11:56 PM IST
बिल्सी।
बिल्सी। Updated Wed, 30 Sep 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
Guide Arya Kanya, I first college scout in the NA
एनए इंटर कॉलेज में चल रही नगर एवं तहसील क्षेत्र की तहसील स्तरीय स्काउट/गाइड रैली का बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। इस दौरान बच्चों ने स्किल-ओ-रामा, पायरियरिंग, गेट, टॉवर बनाकर सबको अचंभे में डाला। इस प्रतियोगिता में एनए इंटर कालेज, महेश बाल इंटर कॉलेज एवं आर्य कन्या इंटर कॉलेज ने बाजी मारी।
विज्ञापन

स्काउट संस्था के जिला संयोजक राधारानी पाठक ने कहा कि संस्कारित बच्चे ही समाज में अनोखा सम्मान प्राप्त करते है। रैली के अध्यक्ष रहे महेश बाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.विनय कुमार शर्मा ने कहा कि युवा स्वावलंबी बने और राष्ट्र को मजबूती प्रदान करें। जिला प्रशिक्षण कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि श्रेष्ठ चिंतन और मेहनत से सृजन का कार्य होता है। भूदेवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा एवं आर्य कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या सजनी शर्मा ने टैंटों का निरीक्षण किया। राज्य पुरस्कार प्राप्त संदीप कुमार झा, विवेक कुमार झा को सम्मानित किया।
विज्ञापन

रैली में नगर माध्यमिक जूनियर में भूदेवी इंटर कॉलेज-प्रथम, सीनियर में महेश बाल इंटर कॉलेज-प्रथम, तहसील माध्यमिक जूनियर में एनए इंटर कॉलेज-प्रथम, नन्नूमल जैन इंटर कॉलेज-द्वितीय स्थान पर रहा। तहसील माध्यमिक सीनियर में एनए इंटर कॉलेज अव्वल रहा। वहीं गाइड वर्ग में नगर माध्यमिक जूनियर में भूदेवी इंटर कॉलेज-प्रथम, महेश बाल इंटर कॉलेज-द्वितीय, नगर माध्यमिक सीनियर में महेश बाल इंटर कॉलेज-प्रथम, तहसील माध्यमिक जूनियर एवं सीनियर में आर्य कन्या इंटर कॉलेज अव्वल रहा। यहां भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए। स्काउट शिक्षक मुकेश बाबू शर्मा, तेजपाल सिंह, मुन्ना लाल शाक्य ने सभी प्रतियोगिताएं संपन्न कराई। रैली को सफल बनाने में प्रधानाचार्य डॉ.देवेंद्र सिंह, ओमबाबू सक्सेना, रामवीर सिंह, भगवती प्रसाद गुप्ता, देवेंद्र कुमार, अमृत लाल, राजनाथ, राजेंद्र शर्मा, सुधीर यादव, विनय सागर, गीता रानी, मीरा रानी, हेमलता, सीमा वर्मा, नीरेश माहेश्वरी आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed