Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ground leveled by JCB, cracker market started decorating

Budaun News: जेसीबी से लेवल कराया मैदान, पटाखा बाजार सजना शुरू

Fri, 06 Nov 2026 01:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Fri, 06 Nov 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Ground leveled by JCB, cracker market started decorating
शहर के एआरटीओ रोड पर स्टेडियम के पास इसी बड़े मैदान पर सजेगा पटाखा बाजार। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बदायूं। आज से तीन दिन के लिए पटाखों की अस्थाई दुकानें लग जाएंगी। जिला प्रशासन ने आबादी से दूर मैदानों को चिह्नित कर अस्थाई पटाखा बाजार लगवाने की तैयारी की है। जिला मुख्यालय पर पटाखा बाजार में 50 दुकानें शहर के एआरटीओ रोड पर स्टेडियम के पास बड़े मैदान पर सजेगा। मैदान को जेसीबी से लेवल कराया गया। इसके बाद लोहे के पाइपों पर टेंट लगाकर दुकानें बनानी शुरू कर दीं। पटाखा बाजार 6 नवंबर से 8 नवंबर तक लगेगा।

बृहस्पतिवार शाम मैदान पर लाइटें लगाने का काम भी पूरा कर लिया। मैदान के बीच में हाईमास्ट लाइटें लगाई गई हैं, ताकि तीनों तरफ से लगाई दुकानों पर रोशनी आ सके। बीच में वाहन पार्किंग बनाई जा रही है। उसमें पटाखों को खरीदने पहुंचने वाले ग्राहक अपनी गाड़ियां आसानी से पार्क कर सकेंगे। पटाखा बाजार सड़क से सौ मीटर की दूरी पर है। पिछले साल शहर के एचपी मैदान पर पटाखा बाजार सजा था लेकिन यह एरिया आबादी से घिर गया। वहां इस बार जिला प्रशासन ने जनमानस की सुरक्षा के दृष्टिगत पटाखा बाजार लगवाने को मना कर दिया था। इसके बाद अफसरों ने एआरटीओ रोड पर स्टेडियम के पास मैदान को फाइनल किया। यहां पर दुकानें लगाने के लिए 50 व्यापारियों को तीन दिन के लिए अस्थाई लाइसेंस सिटी मजिस्ट्रेट सुमित कुमार की ओर से जारी किए गए हैं। इधर, सहसवान में प्रमोद संस्कृत महाविद्यालय के मैदान में आतिशबाजी की अस्थाई दुकानें लगेंगी। दातागंज में बरेली रोड पर शिव स्वरूप गुप्ता के बंद हो चुके ईंट भट्ठे की भूमि पर पटाखा बाजार सजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed