फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Groom missing before marriage in budaun

बदायूं में दूल्हा लापता: शेरवानी लेने गया था बाजार... फिर नहीं लौटा, दुल्हन करती रही बरात का इंतजार

Tue, 10 Dec 2024 11:59 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 10 Dec 2024 11:59 AM IST
सार

Budaun News: बदायूं में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बरात जाने से पहले दूल्हा लापता हो गया। वह शादी के कपड़े लेने के लिए गया था। इसके बाद नहीं लौटा। उसके पिता ने गुमशुदगी दर्ज कराई है।  

विज्ञापन
Groom missing before marriage in budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र में घर से शादी के लिए शेरवानी व अन्य कपड़े लेने के लिए निकला दूल्हा अचानक लापता हो गया। दूल्हा बाइक से उझानी के बाजार में खरीदारी करने की बात कहकर घर से निकला था। शाम को दूल्हे की बाइक बदायूं शहर के खेड़ा नवादा चौकी के पास मिली। बरात सोमवार की शाम दातागंज जानी थी, लेकिन दूल्हे का पता नहीं चला। लड़की पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी है। 

विज्ञापन


कस्बा बिनावर निवासी राजपाल साहू के बेटे सरवन की शादी दातागंज निवासी युवती से तय हुई थी। शादी की सभी तैयारी पूर्ण हो गई थी। सोमवार को शाम दातागंज के लिए बरात रवाना होनी थी। इसके लिए सुबह सरवन अपने परिजनों से उझानी शादी के कपड़े लेने की बात कहकर बाइक से निकल गया। 

विज्ञापन

बीज की दुकान के पास खड़ी मिली बाइक 
दोपहर जब दूल्हा घर नहीं पहुंचा तो उसके नंबर पर कॉल किया, लेकिन मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ था। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। शाम तक उसका कुछ पता नहीं चला। शाम को लगभग छह बजे परिजन बदायूं के खेड़ा नवादा चौकी के पास पहुंचे तो बीज की दुकान के पास उसकी बाइक खड़ी मिली। इसके बाद युवक की तलाश बदायूं शहर में शुरू कर दी गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला।

ये भी पढ़ें- UP: आठ साल की बच्ची से दरिंदगी... खुद को किन्नर बता करता रहा गुमराह, लिंग परीक्षण में खुला राज; 20 साल की सजा
 

विज्ञापन

लड़की पक्ष ने लगाया आरोप 
दुल्हन पक्ष के लोग बरात आने का इंतजार करते रहे। युवक के पिता ने शाम को फोन करके उन्हें मामले की जानकारी दी। देर शाम मामले की तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। शादी से पहले दूल्हा लापता होने से दोनों पक्ष के लोग सकते हैं। उधर, लड़की पक्ष के लोगों ने दातागंज थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर लड़के वालों ने दूल्हे को गायब कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed