फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Groom Faints on Carriage Just Before 'Dwarchar'; Wedding Procession Sent Back

Budaun News: द्वारचार से पहले बग्घी पर बैठा दूल्हा हुआ बेहोश, लौटाई बरात

Wed, 06 May 2026 11:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Groom Faints on Carriage Just Before 'Dwarchar'; Wedding Procession Sent Back
उघैती। छिबऊ कलां गांव में मंगलवार रात द्वारचार से पहले तिलक करने के लिए दुल्हन की मां के आरती का थाल लेकर पहुंचने के समय बग्घी पर बैठा दूल्हा बेहोश होकर लुढ़क गया। डॉक्टर के पास ले जाने पर पता चला कि दूल्हे को मिर्गी की बीमारी है। इसके बाद लड़की पक्ष ने शादी से इन्कार कर दिया। बरातियों ने दुल्हन पक्ष के लोगों को काफी समझाया, लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद बरात बिना दुल्हन ही लौट गई।
विज्ञापन


बरात गांव बराय बरसुआ से आई थी। बैंड-बाजे, आतिशबाजी भी हुई। शादी का कार्यक्रम दुल्हन के घर पर ही रखा गया था। कन्या पक्ष के लोगों में भी उल्लास छाया हुआ था। बरातियों की खातिरदारी भी शुरू हो गई। इधर, द्वारचार से पहले मां आरती की थाली लेकर पहुंची। साथ में परिवार की और भी महिलाएं थीं। वे बग्घी पर दूल्हे को तिलक करने के लिए चढ़ी ही थीं कि दूल्हा बेहोश होकर एक ओर लुढ़क गया। इसके बाद बरातियों और घरातियों में अफरातफरी मच गई। आनन-फालन दूल्हे को प्राइवेट चिकित्सक को दिखाया गया। बताते हैं डॉक्टर ने उसे मिर्गी का दौरा पड़ना बताया। कुछ देर बाद दूल्हे को होश भी आ गया।
विज्ञापन

दुल्हन पक्ष के लोगों को जब दूल्हे की बीमारी के बारे में पता चला तो उन्होंने शादी करने से मना कर दिया। उनका कहना था कि दूल्हे के परिवार वालों ने उनसे यह बात छिपाई क्यों। बरातियों की ओर से उन्हें समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन दुल्हन पक्ष ने किसी की नहीं सुनी। काफी जद्दोजहद के बाद बरात बिना दुल्हन ही लौटा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed