फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   groom did such act that the bride was stunned in budaun

Budaun News: फेरों से पहले दूल्हे ने कर दी ऐसी हरकत, दुल्हन रह गई दंग, दोनों पक्ष थाने पहुंचे... लौटी बरात

Tue, 03 Jun 2025 12:16 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 03 Jun 2025 12:16 PM IST
सार

बदायूं के अलापुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बरात में नेग को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद शादी नहीं हो सकी। जमकर हंगामा हुआ। दोनों पक्ष थाने पहुंचे और बरात बैरंग लौट गई। 

विज्ञापन
groom did such act that the bride was stunned in budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में रविवार रात आई बरात में नेग को लेकर हुई कहासुनी से विवाद इतना बढ़ गया कि शादी नहीं हो सकी। गुस्से में दूल्हे ने पगड़ा उतारकर फेंक दी। लड़की पक्ष ने थाने में तहरीर दी। दोनों पक्षों ने अपना-अपना खर्च बताया और वापस दिलाए जाने की बात कही। रातभर जमकर हंगामा हुआ। सुबह बरात लौट गई।

विज्ञापन


दातागंज क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी खुशीराम पुत्र रामवीर की शादी थाना अलापुर क्षेत्र के निवासी युवती के साथ शादी तय हुई थी। रविवार को बरात आई। शादी की रस्में चल रही थीं, लेकिन मामूली बात ने बड़ा विवाद उत्पन्न कर दिया। शादी के दौरान लड़का पक्ष ने नाई को 500 और पंडित को 100 का नेग दिया। इस पर पंडित ने लड़का पक्ष से कहा कि या तो दोनों को 500-500 रुपये दें या 100-100 रुपये। इस बात पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। उस समय किसी तरह मामला रफा-दफा हो गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: डेढ़ साल से नहीं हो रहा था बच्चा, पति ने तांत्रिक को सौंप दी घरवाली; नशे की दवा देकर उसने किसी और को परोसा
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

दूल्हे ने उतार फेंकी पगड़ी 
बरात पक्ष के किसी व्यक्ति ने कह दिया कि दो या तीन दिन बाद लड़की को छोड़ दिया जाएगा। यह बात लड़की पक्ष के एक सदस्य ने सुन ली, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शादी जारी रखने की बात की और वापस चली गई। शादी की प्रमुख रस्म भांवर के समय दूल्हे ने कुछ शर्तें रख दीं, वह लड़की पक्ष ने स्वीकार नहीं की। इसके बाद गुस्से में आकर दूल्हे ने पगड़ी उतारकर फेंक दी और शादी करने से मना कर दिया। दूल्हे की हरकत से दुल्हन और उसके घरवाले नाराज हो गए। 

दोनों पक्ष सोमवार सुबह अलापुर थाने पहुंचे। वहां पर लड़के वाले हंगामा करते रहे। लड़की पक्ष का कहना था कि शादी में हुए खर्चे की भरपाई लड़के पक्ष से की जाए। लड़के पक्ष का कहना था कि उनका भी शादी में खर्च हुआ है, उसे दिलाया जाए। लड़की पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उसके बाद बराती चले गए। थाना प्रभारी उदयवीर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की रिश्तेदार आ गए थे। वार्ता करने के लिए घर चले गए। अभी तक किसी ने तहरीर नहीं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed