फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   groom broke the relationship two days before marriage in budaun

Budaun News: कार न मिलने पर निकाह से पहले तोड़ा रिश्ता तोड़ा, लड़का पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 28 Apr 2025 06:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 28 Apr 2025 06:10 PM IST
सार

दहेज लोभी युवक ने निकाह से दो दिन पहले रिश्ता तोड़ दिया। आरोप है कि उसने निकाह में चार लाख रुपये और कार की मांग की। पूरी न होने पर निकाह करने से इनकार कर दिया।  

विज्ञापन
groom broke the relationship two days before marriage in budaun
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बदायूं में कार और चार लाख रुपये की मांग को लेकर लड़का पक्ष ने निकाह से दो दिन पहले रिश्ता तोड़ दिया। युवती के पिता की ओर से लड़का पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ कादरचौक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव गौरामई बड़ी निवासी हिकमत खां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने 11 माह पूर्व बेटी निशा की शादी सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव जौनेरे निवासी शारिक खां के साथ तय की थी। मंगनी में सोने चांदी के जेवर, 50 हजार की नकदी समेत करीब 4.50 लाख रुपये खर्च किए थे। 26 अप्रैल को निकाह होना था, लेकिन 24 अप्रैल को उनके मोबाइल पर शारिक ने फोन कर कार व चार लाख रुपये की नकदी मांगी। 
विज्ञापन


मांग पूरी न होने पर निकाह करने से इंकार कर दिया। निकाह के लिए बेटी के पिता ने टैंट, दावत आदि के लिए छह लाख रुपये का एडवांस दे दिया था। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर शारिक खां, जाकिर, साविया, नबीना व आफाक के खिलाफ दहेज एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed