फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   groom arrived by helicopter

गांव से हेलिकॉप्टर से शादी करने बदायूं पहुंचा दूल्हा

Mon, 15 Nov 2021 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
groom arrived by helicopter
उझानी (बदायूं) के ननाखेड़ा गांव में हेलीकॉप्टर से रवाना होता दूल्हा। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव ननाखेड़ा निवासी डॉ. सरताज हुसैन बदायूं में रहकर प्राइवेट प्रेक्टिस करते हैं। संपन्न परिवार के डॉ. सरताज का सपना था कि वह दुल्हन लेने हेलिकॉप्टर से जाएं। रविवार को उन्होंने प्रशासन से अनुमति लेकर ऐसा कर दिखाया। अपने पैतृक गांव ननाखेड़ा से हेलिकॉप्टर में बैठकर वह बदायूं में शादी करने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

ननाखेड़ा के मूल निवासी डॉ. सरताज कई साल पहले बदायूं बस चुके हैं। हालांकि उनकी खेतीबाड़ी और जुड़ाव गांव से बना हुआ है। डॉ. सरताज ने बताया कि उन्होंने प्रशासन से अनुमति मांगी थी कि गांव से हेलिकॉप्टर लेकर बदायूं जाएंगे। अनुमति मिलने पर उन्होंने एक निजी कंपनी से हेलिकॉप्टर बुक किया। रविवार दोपहर बाद वह ननाखेड़ा पहुंचे। वहां से हेलिकॉप्टर से बदायूं शादी करने आए। इसके बाद हेलिकॉप्टर उड़ गया। ग्रामीणों में अपने गांव के बेटे को हेलिकॉप्टर से जाते देख काफी रोमांच रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed