फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Young man killed his grandfather and grandmother for not giving money for liquor in budaun

Budaun News: शराब के लिए रुपये न देने पर नाती ने की थी दंपती की हत्या, पुलिस ने दाखिल की चार्जशीट

Thu, 09 Feb 2023 03:56 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 09 Feb 2023 03:56 PM IST
सार

आरोपी युवक दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था, लेकिन घर आकर अपने दादा-दादी से रुपये मांगता था। 22 जून 2022 की रात भी उसने रुपये मांगे। न देने पर दादा-दादी की हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन
Young man killed his grandfather and grandmother for not giving money for liquor in budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के फैजगंज बेहटा क्षेत्र के दंपती हत्याकांड में पुलिस ने सबूतों और गवाहों को आधार बनाते हुए आरोपी नाती के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। वह दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था, लेकिन गांव आकर अपने दादा-दादी से रुपये मांगता था। रुपये न देने पर ही उसने दोनों की हत्या कर दी थी। इसमें पुलिस ने मोबाइल लोकेशन, बस के टिकट और कई गवाहों के आधार पर नाती को आरोपी बनाया है।

विज्ञापन


मामला 22 जून 2022 की रात का है। उस रात फैजगंज बेहटा क्षेत्र के गांव दांवरी में 65 वर्षीय प्रेमशंकर और उनकी 62 वर्षीय पत्नी भगवानदेई की हत्या कर दी गई थी। पुलिस को 25 जून की शाम इसकी सूचना मिली। दोनों के शव अलग-अलग घर में पड़े थे। दरवाजों पर ताले लगे थे। आसपास के लोगों ने दोनों घरों से दुर्गंध आती महसूस की थी। तब इसकी पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस ने दोनों मकानों के ताले तुड़वाकर शवों को बाहर निकाला था। 

विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ नामजद दर्ज कराई थी रिपोर्ट  

इस संबंध में दंपती के मझले बेटे गेंदन ने अपने बड़े भाई रामपाल के बेटे हिमेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। थाना पुलिस ने 26 जून को उसे गिरफ्तार किया था। उसके पास से रोडवेज बस के टिकट बरामद हुए थे। इसके अलावा पुलिस ने उसके मोबाइल की लोकेशन खंगाली थी जिसमें उसकी लोकेशन 22 जून की रात गांव में मिली थी। हालांकि शुरुआत में उसने पुलिस से झूठ बोलने की कोशिश की थी, लेकिन इससे पहले पुलिस के पास कई सुबूत आ गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में आरोपी ने भी अपना जुर्म कबूल कर लिया था। इसके अलावा गांव के कई लोगों ने बयान दिए कि 22 जून की रात हिमेश को गांव में देखा गया था। गेंदनलाल ने भी उसके खिलाफ बयान दिए थे। इन तमाम सुबूतों को आधार बनाते हुए पुलिस ने हिमेश के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। एसओ सिद्धांत शर्मा ने बताया कि दोहरे हत्याकांड में मिले साक्ष्यों के आधार पर चार्जशीट लगाई गई है।

शराब का आदी था हिमेश

हिमेश दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था, लेकिन जब भी वह गांव आता था तो अपने दादा-दादी से शराब पीने को रुपये मांगता था। न देने पर मारपीट करता था। वह कई बार उनसे रुपये ठग चुका था। रुपये के लालच में वह एक माह में दिल्ली से दो-तीन बार यहां आता था। 22 जून की रात भी वह रुपये लेने ही आया था। जब उन्होंने रुपये देने से इंकार कर दिया तो उसने उनकी हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed