फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Grand statue of Lord Shiva

धूमधाम से भगवान शिव की प्रतिमा स्थापित

Fri, 14 Oct 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जरीफनगर/दहगवां।
अमर उजाला ब्यूरो जरीफनगर/दहगवां। Updated Fri, 14 Oct 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Grand statue of Lord Shiva
स्‍थ्‍ाापना - फोटो : अमर उजाला
शोभायात्रा में जमकर झूमे भक्त
विज्ञापन

 कस्बे में शुक्रवार को मंदिर में धूमधाम से वैदिक मंत्रों, हवन पूजा के साथ भगवान शिव की प्रतिमा स्थापित की गई। महिलाओं ने भजन, कीर्तन गाए। बाद में प्रसाद ग्रहण कराया गया।

क्षेत्र में इससे पूर्व शोभायात्रा निकाली गई। गांव वासियों ने भोला भांग पीकर... की धुनों पर जमकर थिरके। वहीं मत जा गौरा मायके, मोह पे न घूटे तेरी भंगिया भोला... पर महिलाओं ने भी नृत्य किया। शोभायात्रा में शामिल भक्तों की भीड़ के चलते जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस की गाड़ी भी फंस गई। बड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया जा सका। बता दें कि सपा नेता पूर्व जिला पंचायत सदस्य ऋषिपाल सिंह यादव के आवास के पास एक सुंदर शिव मंदिर का निर्माण कराया है। यहां नरौरा से बुलाए पंडितों ने वैदिक मंत्रों से हवन पूजन कर भगवान गणेश, भोलेनाथ, गोरखनाथ, जहारवीर बाबा, शनि व हनुमान भगवान की प्रतिमा स्थापित की गई। इस मौके पर राजेंद्र सिंह यादव, पूरन सिंह यादव, हरिनिवास यादव, गरिमा यादव, चित्रपाल, सुमित, भूपेंद्र, विनोद यादव, राधा देवी, माडर्न पब्लिक स्कूल, दहगवां, के समस्त स्टाफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed