{"_id":"5fa994798ebc3e9bb604ec05","slug":"gram-panchayat-badaun-news-bly4263257144","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीओ पंचायत से छीना गया ग्राम पंचायतों का चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीओ पंचायत से छीना गया ग्राम पंचायतों का चार्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं/दबतोरी। आसफपुर ब्लॉक की 12 बड़ी ग्राम पंचायतों का चार्ज आखिर एडीओ पंचायत नरेशपाल सिंह से छीन लिया गया है। इन ग्राम पंचायतों का चार्ज दूसरे सचिवों को दिया गया है। प्रभारी एडीओ राजनारायण से भी दो ग्राम पंचायतों का चार्ज छीना गया है। बता दें कि एडीओ और प्रभारी एडीओ को नियमों को ताक में रखकर चार्ज दिए जाने संबंधी मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है।
नियमानुसार एडीओ पंचायत को ग्राम पंचायत सचिव का चार्ज नहीं दिया जा सकता। अगर किसी सचिव पर एडीओ का प्रभार है तो उस प्रभारी एडीओ को भी चार्ज देने के नियम तय हैं। इसके बावजूद आसफपुर ब्लॉक में एडीओ नरेशपाल सिंह कई साल से ग्राम पंचायतों का चार्ज भी संभाल रहे थे। उनके पास आसफपुर ब्लॉक की 12 बड़ी ग्राम पंचायतों का चार्ज था। वहीं राजनारायण पर भी 11 ग्राम पंचायतों का चार्ज था। अब नरेशपाल सिंह से सभी 12 ग्राम पंचायतों का चार्ज छीन लिया गया है। नरेशपाल सिंह से हटाकर सुरैनी पापड़ी, अल्हैपुर खुर्द, दूूंदपुर और संग्रामपुर का चार्ज ग्राम पंचायत सचिव दीपक कुमार को दिया गया है। ओरछी, अजीजपुर, खतौरा, भूड़ बिसौली, लक्ष्मीपुर और कौरेरा का चार्ज सतीश कुमार को दिया गया है। सूरजभान कश्यप को सिसरका, अहरोली का चार्ज दिया गया है। इसके अलावा वह धनियावली और मुगर्रा ग्राम पंचायत भी देखेंगे। इन दोनों ग्राम पंचायतों का चार्ज राजनारायण पर था। प्रमोद शर्मा को परवेज नगर, कपिल गौतम को पहाड़पुर, देवेंद्र कुमार को ललुआ नगला और कुमारी दरख्शां को पूरवाखेड़ा का ग्राम पंचायत सचिव बनाया गया है। गलत तरीके से भुगतान के आरोप में घिरे ललुआ नगला के सचिव उमेश यादव को हटा दिया गया है। डीएम कुमार प्रशांत से अनुमोदन मिलने के बाद डीपीआरओ डॉ. शरनजीत कौर ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
डीएम के अनुमोदन के बाद डीपीआरओ की ओर से मिले आदेशानुसार जिन एडीओ के पास नियम विरुद्घ ग्राम पंचायतों का चार्ज था, उनसे ग्राम पंचायतों का चार्ज हटाकर चार्ज ग्राम पंचायत सचिवों को दिया गया है। जनहित में जो भी नियमानुसार कार्रवाई है वह की जा रही है।
विज्ञापन
- अवध प्रताप सिंह, बीडीओ आसफपुर