{"_id":"599c69ee4f1c1bc06e8b4685","slug":"govt-to-spend-12-65-crores-for-drinking-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"12.65 करोड़ से सुधरेगी शहर की पेयजल व्यवस्था ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12.65 करोड़ से सुधरेगी शहर की पेयजल व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो,बदायूं
Updated Tue, 22 Aug 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट अमृत योजना के तहत शहर की पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए 12 करोड़ 65 लाख खर्च होने हैं। जल निगम को पहली किश्त में दो करोड़ पांच लाख रुपये की राशि मिल चुकी है। इससे जल निगम ने वार्डों में पाइन लाइन बिछाने, हाउस कनेक्शन जारी करने और वाटर मीटर लगाने का काम भी शुरू कर दिया है।
जल निगम के एक्सईन आरके गुप्ता ने बताया कि अमृत योजना के तहत शहर के 29 वार्डों के 54 मोहल्लों में 12.16 किलोमीटर वाटर पाइप लाइन बिछाने, 3,632 हाउस कनेक्शन और 28,851 वाटर मीटर लगाने का काम होना है। इसमें से साढे आठ किलोमीटर वाटर पाइप लाइन, 775 हाउस कनेक्शन और लगभग 12 हजार वाटर मीटर लगाने का काम विभाग की ओर से हो गया है। जारी हुई रकम में से लगभग एक करोड़ 73 लाख रुपये काम पर खर्चा हो चुका है। दिसंबर महीने में योजना के अंतर्गत सारा कार्य पूरा करना है।