{"_id":"7e993e0c0d9bf4bfc3a26194f8f2b658","slug":"govindacharya-shourie-and-ram-bjp-not-kalraj-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोविंदाचार्य, शौरी और रामदेव भाजपा के नहीं : कलराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोविंदाचार्य, शौरी और रामदेव भाजपा के नहीं : कलराज
बदायूं।
Updated Wed, 20 May 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले दिनों रामदेव व शौरी के बयानों की बाबत पूछे गए सवालों पर सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योग मंत्री कलराज मिश्र ने साफ किया कि गोविंदाचार्य, अरुण शौरी और बाबा रामदेव भाजपा के नेता नहीं हैं। उन्होंने कहा कि काले धन के मुद्दे पर मोदी सरकार गंभीर है। जी-20 में प्रधानमंत्री ने ही काले धन को मुद्दा बनाया था। रहा भ्रष्टाचार, घोटाले और प्रशासनिक अराजकता का सवाल, तो इस पर प्रभावी अंकुश लगा है। देश में आर्थिक विकास की दर तेज हुई है।
बुधवार की शाम केंद्रीय मंत्री भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमस्वरूप पाठक के आवास पर मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने मोदी सरकार के एक साल के कार्यकाल का ब्यौरा रखा। बोले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की कमान संभाली तो निराशा के माहौल में डूबी जनता को एक उम्मीद की किरण दिखाई। काले धन पर एसआईटी का गठन किया। घोटाले रोकने के लिए कड़े कदम उठाए। इसी का परिणाम है कि कोयले की कुछ खदानों से ही तीन लाख करोड़ का राजस्व मिला। टू-जी में एक लाख दस हजार करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
गरीब आदमी के लिए मोदी सरकार ने काम किया। उनके बैंक खाते खुलवाए, जिससे बैंकों में 13 हजार करोड़ रुपये का प्रवाह आया है। जो पेंशन सौ-दो सौ रुपये होती थी, उसको एक हजार रुपये कर दिया है। सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना इसका प्रमाण हैं, जिससे जुड़कर निश्चित ही आम आदमी का भला होगा।
विज्ञापन
किसानों को केंद्र से मदद न मिलने के मुख्यमंत्री के बयान पर मिश्र ने कहा कि वो सरासर झूठ बोल रहे हैं। पहले दिन ही 500 करोड़ रुपया केंद्र ने जमा कर दिया था। राज्य स्तर से असेसमेंट रिपोर्ट ही देर से भेजी जा रही है, तो उसमें केंद्र क्या करे? एक सवाल पर बोले, मेक इन इंडिया की दिया में भारत आगे बढ़ रहा है। निवेशकों को न्यौता दिया जा रहा है। अपना देश मैन्युफ्रैक्चरिंग हब बने, इसके लिए जरूरी है जीरो डिफेक्ट-जीरो इफेक्ट पर काम हो। देश में 50 हजार युवाओं को नौकरियां कौशल के आधार पर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में 2017 का चुनाव पार्टी के चेहरे पर लड़ा जाएगा।
हरेवा कांड पुलिस की लापरवाही का दुष्परिणाम: सुरेश
बदायूं। भाजपा विधान मंडल दल के नेता सुरेश खन्ना ने शाहजहांपुर के हरेवा कांड पर कहा कि ये पुलिस की लापरवाही का दुष्परिणाम रहा। अगर पुलिस अपनी जिम्मेदारी समझकर कार्य करती तो हो सकता है, ये शर्मनाक घटना न घटती। सूबे की पुलिस का इन दिनों संवेदनहीन होकर काम कर रही है। भाजपा नेता खन्ना बुधवार को केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र के कार्यक्रम में शिरकत करने बदायूं थे। उन्होंने पार्टी जिलाध्यक्ष प्रेमस्वरूप पाठक के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट की उनकी समस्याओं को भी सुना। कुछ असंतुष्ट कार्यकर्ताओं को संयमित रहकर कार्य करने की नसीहत भी दी।
बिसौली में कलराज का स्वागत
बिसौली। नगर आगमन पर केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र के आगमन पर उनका स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में पूर्व विधायक दयासिंधु शंखधार, मेजर कैलाश, जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार शर्मा, रामवीर सिंह, नगराध्यक्ष दुर्गेश वाष्र्णेय, महामंत्री अक्कू रस्तोगी, महिला मोर्चा की नगराध्यक्ष अंशू शर्मा, भानुप्रकाश सिह चौहान, पंकज सिंह चौहान, मनोज कुमार सिंह, दिवाकर मिश्र, दिवाकर यादव, रामौतार सिंह, अजय पाराशरी, राकेश दीक्षित, देवेद्र भट्ट, नंदकिशोर यादव, ललित वाष्र्णेय, सुधाकर सक्सेना, केपी सिंह, दुष्यंत मिश्र, सोमेंद्र यादव शामिल रहे।