फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Government school teacher committed suicide by consuming poison in Budaun

Budaun News: सरकारी स्कूल के शिक्षक ने जहर खाकर दी जान, महिला ने लगाया था छेड़खानी का आरोप

Sat, 13 Jan 2024 02:34 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 13 Jan 2024 02:34 PM IST
सार

शिक्षक के खिलाफ एक महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। इस बीच शिक्षक ने आत्महत्या कर ली। अब शिक्षक के परिजनों ने महिला और उसके पति पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
Government school teacher committed suicide by consuming poison in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के सिविल लाइंस थाने में छेड़खानी का मामला दर्ज होने से आहत शिक्षक नीलम सिंह ने शुक्रवार शाम विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। उसके भाई का आरोप है कि छेड़खानी का मामला दर्ज कराने वाली महिला और उसका पति काफी समय से उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। वह 10 लाख रुपये मांग रहे थे। जब उन्हें रुपये नहीं दिए तो छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। थाना पुलिस ने महिला और उसके पति के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


शिक्षक नीलम सिंह मूलरूप से बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव सहसपुर का रहने वाला था। वह म्याऊ ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय गूरा बरेला में तैनात था। इस समय नीलम सिंह शहर के सियाराम नगर कॉलोनी में अपने मकान का निर्माण करवा रहा था। नौ जनवरी 2023 को एक मोहल्ले की महिला ने नीलम सिंह पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन


फंदे से लटका मिला नर्स का शव: जिसे जीवन साथी बनाने का संजोया सपना, उसी ने तोड़ा दिल, आहत होकर दी जान
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का पति भी है शिक्षक 
बताया जा रहा है कि महिला का पति भी एक विद्यालय में शिक्षक है। पहले नीलम उसके मकान में ही किराये पर रहता था, लेकिन अब उसने महिला का मकान छोड़ दिया था। नीलम के भाई उर्मिलेश का कहना है कि महिला और उसका पति काफी समय से उसके भाई को ब्लैकमेल कर रहे थे। वह इसके बदले 10 लाख रुपये मांग रहे थे। जब नीलम ने रुपये देने से मना कर दिया तो महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करा दी। इससे नीलम काफी परेशान था। 

मृतक के भाई ने बताया कि उनके भाई ने कोई छेड़खानी नहीं की थी। लगातार उसे झूठा मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी जा रही थी। इससे परेशान होकर नीलम ने शुक्रवार को अपने घर पर ही विषाक्त पदार्थ खा लिया। परिवार वालों ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था, जहां देर शाम उसकी मौत हो गई। 

सूचना पर थाना पुलिस ने शिक्षक के शव का पोस्टमार्टम भी करा दिया। भाई उर्मिलेश ने महिला और उसके पति के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस गौरव बिश्नोई ने बताया कि इसमें रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसमें विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed