फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Government Medical College received second body donation

Budaun News: राजकीय मेडिकल कॉलेज को मिला दूसरा देहदान

Thu, 14 Dec 2023 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Government Medical College received second body donation
राजकीय मे​डिकल कॉलेज को पा​र्थिव शरीर सौंपते संस्था के पदा​धिकारी और परिवार के लोग। संवाद
बदायूं। प्रदेश के सभी राजकीय मेडिकल कॉलेजों को शोध के लिए मृत देह समर्पित करने के युग दधीचि देहदान अभियान के तहत कानपुर निवासी माधवी व उनके पति मनोज सेंगर 79 वर्षीय महिला स्व. प्रेमलता केडिया की पार्थिव देह लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे और देहदान की प्रक्रिया संपन्न कराई।
विज्ञापन

कानपुर से शाम चार बजे बदायूं पहुंचे सेंगर दंपती ने बताया कि स्व. प्रेमलता ने वर्ष 2012 में देहदान संकल्प किया था। मंगलवार को उनका निधन होने के बाद पुत्रवधू आराधना ने सूचना देकर देहदान कराने का आग्रह किया था।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने देह को राजकीय मेडिकल कॉलेज को देने का निश्चय कर समस्त कागजी कार्यवाही करने के बाद बुधवार को इसे कॉलेज को समर्पित कर दिया। एनाॅटमी हेड डाॅ. एम हुसैन ने बताया कि इससे पूर्व कानपुर निवासी स्व. श्यामबाबू की देह विगत पांच सितंबर को युग दधीचि देहदान अभियान के माध्यम से मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार ने देहदान की पूरी प्रक्रिया को अपनी देखरेख में पूरा कराया। प्राचार्य डाॅ. एनसी प्रजापति ने भी इसके लिए सेंगर दंपती के प्रयासों की प्रशंसा की।


केडिया परिवार से यह दूसरा देहदान
मनोज सेंगर ने बताया कि केडिया परिवार से यह दूसरा देहदान है। इससे पूर्व जून- 2022 में स्व. प्रेमलता केडिया के पति स्व. कुंजबिहारी केडिया की पार्थिव देह अभियान के माध्यम से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स रायबरेली को दान की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि संस्थान द्वारा यह 267 वीं देह चिकित्सा जगत को दान कराई गई है साथ ही 3500 से अधिक लोगों ने अपनी देह समर्पित करने का संकल्प पत्र लिखकर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed