फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Government departments owe Rs 6.50 crore in house tax

Budaun News: सरकारी विभागों पर 6.50 करोड़ रुपये का हाउस टैक्स बकाया

Sat, 02 Aug 2025 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Government departments owe Rs 6.50 crore in house tax
नगर पालिका कार्यालय। संवाद - फोटो : samvad
बदायूं। शहर में नगर पालिका का सरकारी विभागों पर करीब 6.50 करोड़ रुपये का गृह व जलकर बकाया है। सिर्फ विद्युत निगम पर करीब चार करोड़ है। पांच सालों से निगम ने कर जमा नहीं किया है। इसके अलावा परिवहन निगम और रेलवे पर भी कर बकाया है।
विज्ञापन


बदायूं पालिका में शहर में 29 वार्ड हैं। इस परिधि में 30 हजार से अधिक मकान बने हुए हैं। परिवहन निगम पर 40.61 लाख रुपये बकाया है। रेलवे के आवासों व कार्यालयों पर 1.26 लाख बकाया है। दोनों ही विभागों ने 2020 के बाद से टैक्स जमा नहीं किया है। सबसे बड़ा बकायेदार विद्युत निगम है। अधीक्षण अभियंता कार्यालय से लेकर आवासों व उपकेंद्रों पर 3,92,78,250 रुपये बकाया है। 2019 के बाद से विभाग ने कर जमा नहीं किया है।
विज्ञापन



जनवरी 2025 से 2.50 प्रतिशत बढ़ गया कर
अब तक पालिका 15 प्रतिशत गृह व जलकर वसूल करता था। जनवरी 2025 से कर में 2.50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। अब तक जो मकान मालिक एक हजार रुपये कर के रूप में दे रहे थे, उनको 1025 रुपये की धनराशि देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट,
नगर पालिका का नोटिस आता है तो लखनऊ मुख्यालय भेज देते है। इसका भुगतान मुख्यालय स्तर से ही किया जाता है। हमारे यहां स्थानीय तौर पर भुगतान का कोई प्रावधान नहीं है। - अखिलेश कुमार, अधीक्षण अभियंता विद्युत निगम


कोट,
- बड़े बकायेदारों को नोटिस दिए गए हैं। जमा न करने वाले लोगों के खिलाफ अब आरसी जारी करने की तैयारी है। 50 हजार से अधिक बकायेदारों पर यह कार्रवाई की जाएगी। राजस्व शत प्रतिशत जाम हो तो शहर को विकसित किया जा सके। - विजय मणि त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed