{"_id":"690f993096c1b69d5b05123b","slug":"government-college-defeated-agrasen-college-by-ten-wickets-badaun-news-c-123-1-sbly1001-150476-2025-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: राजकीय महाविद्यालय ने अग्रसेन महाविद्यालय को दस विकेट से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: राजकीय महाविद्यालय ने अग्रसेन महाविद्यालय को दस विकेट से हराया
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय की विजेता टीम।स्रोत महाविद्यालय
बदायूं। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय ने शानदार प्रदर्शन किया। बरेली के महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय के क्रिकेट मैदान पर खेले गए मुकाबले में बदायूं की टीम ने मेजबान महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय बरेली को 10 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। टीम के खिलाड़ियों ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में बेहतरीन तालमेल दिखाया, जिसके दम पर मैच एकतरफा रहा।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। राजकीय महाविद्यालय के गेंदबाजों ने शुरू से ही दबाव बनाते हुए लगातार विकेट चटकाए। नतीजा यह रहा कि पूरी टीम केवल 12 ओवर में 63 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
राजकीय महाविद्यालय की ओर से आयुष्मान मिश्रा और प्रिंस ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार-चार विकेट हासिल किए। दोनों गेंदबाजों ने जिस सटीक लाइन-लेंथ के साथ गेंदबाजी की, उसने विरोधी बल्लेबाजों को संभलने का कोई मौका नहीं दिया।
विज्ञापन
64 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजकीय महाविद्यालय की टीम ने शुरुआत से ही अपना खेल आक्रामक अंदाज में रखा। बल्लेबाजों ने बिना किसी दबाव के शॉट्स खेले और रन गति को बनाए रखा। टीम ने 9.5 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 64 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। बल्लेबाजी में अजय ने सबसे अधिक 28 रन बनाए, जबकि सतनाम ने 12 रन, अनूप यादव ने 9 रन और विपिन ने 9 रन का योगदान दिया। टीम का आत्मविश्वास हर ओवर के साथ बढ़ता गया और जल्द ही जीत हासिल कर ली गई। इस जीत के बाद राजकीय महाविद्यालय सेमीफाइनल में पहुंच गई है।