फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Got the land registered in his name by making a fake death certificate

Budaun News: फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर अपने नाम करवा ली जमीन

Sat, 30 Aug 2025 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Got the land registered in his name by making a fake death certificate
बदायूं। बिसौली तहसील क्षेत्र के दंपती ने एक महिला को मृत दिखाकर उसकी जमीन अपने नाम करवा ली है। महिला की भाभी ने इसकी शिकायत की। सुनवाई न होने पर कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

ग्राम मोहम्मदपुर निवासी वीरवाला ने न्यायालय में प्रार्थना देकर बताया कि उसकी सगी ननद लीलावती ने अपनी जमीन वसीयत के आधार पर आठ जुलाई 1986 में उनके नाम कर दी थी। गांव की मुन्नी देवी और उसके पति गोपाल ने मोहम्मदपुर मई के प्रधान त्रिवेणी सहाय के फर्जी हस्ताक्षर कर लीलावती का मृत्यु प्रमाण पत्र बनाया। फिर चकबंदी विभाग में उसे लगाकर लीलावती की जमीन अपने नाम करने के लिए दाखिल किया। उसमें 9 अगस्त 1986 में उन्हें मृत दिखाया गया। इसके अलावा मुन्नी देवी और उसके पति ने एक मृत्यु प्रमाण पत्र 17 अक्तूबर 2023 को बिसौली सीएचसी की ओर से ऑनलाइन जारी कराया। यह प्रमाण पत्र देख वीरवाला ने अधिकारियों से शिकायत की। वादी का कहना है कि सीएचसी बिसौली से मुन्नी देवी और उसके पति गोपाल ने फर्जी प्रमाण पत्र जारी कराया था। इसे असल में प्रयोग करने की बात कही। वादी ने मामले की शिकायत एसएसपी से की, लेकिन वहां सुनवाई नहीं हुई तो कोर्ट की शरण ली है। अब मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मोहम्मद तौसीफ रजा ने बिसौली थाना प्रभारी को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed