{"_id":"65e2175891319d38490a2ccc","slug":"got-promotion-even-after-getting-adverse-entry-in-scam-badaun-news-c-123-1-sbly1018-114442-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: घोटाले में प्रतिकूल प्रविष्टि मिलने पर भी मिली पदोन्नति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: घोटाले में प्रतिकूल प्रविष्टि मिलने पर भी मिली पदोन्नति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। उसावां ब्लॉक में रवि सक्सेना आवास पटल देख रहे थे। उन पर प्रधानमंत्री आवास देने में घोटाले क आरोप लगे तो जांच हुई। जांच में बीडीओ अखिलेश चौवे ने प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए उच्चाधिकारियों को जांच रिपोर्ट भेजी थी। क्षेत्र के लोग कार्रवाई का इंतजार कर रहे थे कि उच्चाधिकारियों ने कार्रवाई तो नहीं की लेकिन उसको प्रधान सहायक के पद पर पदोन्नति देने का काम कर दिया।
उसावां ब्लॉक क्षेत्र के गांव मुगर्रा महानगर निवासी नीलम पत्नी राजीव से आवास के रुपये की मांग करने का ऑडियो वायरल हुआ था। इस मामले में तकनीकी सहायक को निलंबित किया गया था। आवास बाबू रवि सक्सेना की विभागीय जांच कराई गई। ब्लॉक म्याऊं के धर्मपुर निवासी ममता को प्रधानमंत्री आवास की किस्त जारी कर दी गई थी जिसमें बाबू रवि सक्सेना की लापरवाही सामने आई थी। उसावां के खेड़ा किशनी खांम गांव में पति-पत्नी के नाम पर आठ आवास देने का मामला सुर्खियों में रहा। इन मामलों में जांच हुई तो अधिकारियों ने सचिव नदीम व पटल सहायक रवि सक्सेना को दोषी माना था। मामला डीएम मनोज कुमार के संज्ञान में आया तो कार्रवाई के निर्देश दिए गए लेकिन आदेश को दरकिनार कर बाबू रवि को पदोन्नति दे दी गई ।
वर्जन--
मामला मेरे समय से पहले का है] अभी कुछ दिन पहले ही चार्ज संभाला है। कर्मचारी की जांच चल रही है इसकी जानकारी है। पदोन्नति उच्चाधिकारियों ने की है। मामले में अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।-डॉ. मनीष वर्मा, बीडीओ उसावां

वर्जन