फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Goods worth two lakhs stolen by breaking the school lock in Budaun

Budaun: स्कूल का ताला तोड़कर दो लाख का सामान चोरी, सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी ले गए चोर

Tue, 19 Mar 2024 04:50 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 19 Mar 2024 04:50 PM IST
सार

बदायूं के उघैती में सोमवार रात चोरों ने एक स्कूल का ताला तोड़कर करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। मंगलवार सुबह स्कूल प्रबंधक को घटना की जानकारी हुई। उन्होंने थाने में तहरीर दी है।   

विज्ञापन
Goods worth two lakhs stolen by breaking the school lock in Budaun
इसी स्कूल में हुई चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उद्यैती थाना क्षेत्र में सोमवार रात चोरों ने एक स्कूल को निशाना बना लिया। चोर ताला तोड़कर स्कूल में घुसकर और इन्वर्टर-बैटरी समेत करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी करके ले गए। सुबह प्रबंधक स्कूल पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


उघैती के शर्की निवासी राजेश कश्यप के मुताबिक वह श्रीबाला जी आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रबंधक हैं। सोमवार सुबह उन्हें पता चला कि उनके स्कूल में चोरी हो गई है। इससे वह मौके पर पहुंच गए और मामले की छानबीन की। चोर ताले तोड़कर उनके स्कूल में घुस गए थे। 
विज्ञापन


चोर उनके स्कूल से इन्वर्टर, बैटरी, फोटो स्टेट मशीन, लेमीनेशन मशीन, कैमरा, डीबीआर और अन्य वस्तुएं समेत करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी करके ले गए। उन्होंने मामले की जानकारी के बाद थाना पुलिस को सूचना दी, जिससे पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed