फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Goods worth Rs 17 lakh including cash stolen from Galla agent's house

Budaun News: गल्ला आढ़ती के घर से नकदी समेत 17 लाख का सामान चोरी

Sat, 30 Mar 2024 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Goods worth Rs 17 lakh including cash stolen from Galla agent's house
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में सक्रिय चोरों ने बृहस्पतिवार रात सुंदरनगर मोहल्ले में गल्ला आढ़ती के मकान को निशाना बना लिया। चोर ताला तोड़कर उनके घर में घुस गए और सात लाख रुपये समेत करीब 17 लाख रुपये का सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन

मंडी समिति के नजदीक सुंदरनगर मोहल्ला निवासी सौरभ कुमार मूलरूप से उसावां थाना क्षेत्र के गांव गौतरा के रहने वाले हैं। वह यहां गल्ला आढ़ती हैं। होली पर उनके बच्चे गांव चले गए थे। वह अकेले घर पर रह रहे थे। उन्हाेंने बताया कि वह बृहस्पतिवार को घर पर ताला डालकर बच्चों को लेने गांव चले गए।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह उनके चचेरे भाई अनूप कुमार उनके मकान पर पहुंचे। तब उन्होंने उनके घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा देखा। यह देखकर वह हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत सौरभ कुमार को सूचना दी। उन्हें बताया कि चोर ताला तोड़कर घर का सभी सामान ले गए हैं। इससे वह अपने परिवार के साथ बदायूं आ गए। उन्होंने जब अपने घर की हालत देखी तो अंदर कमरे में अलमारी खुली पड़ी थी। सारा सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। यह देखकर उन्होंने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। सिविल लाइंस थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने छानबीन करते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed