फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Good deeds bring better fortune: Shivani Didi

अच्छा कर्म बेहतर भाग्य लेकर आता है : शिवानी दीदी

Wed, 16 Oct 2024 05:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 16 Oct 2024 05:12 AM IST
विज्ञापन
Good deeds bring better fortune: Shivani Didi
बदायूं क्लब में आयोजित कार्यक्रम को संबो​धित करतीं ब्रह्मकुमारी ​शिवानी दीदी।स्रोत-आयोजक
बदायूं। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के आवास विकास स्थित सेवा केंद्र की ओर से बदायूं क्लब में उलझनों से उत्साह की ओर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें शिवानी दीदी ने बताया कि हमें दूसरे के नहीं अपने कर्मों का चिंतन करना चाहिए।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ मुंबई से पधारे सुप्रसिद्ध भजन गायक हरीश मोयल ने गीत गाकर किया। कार्यक्रम की प्रमुख प्रेरक वक्ता बीके शिवानी दीदी ने कहा कि हमारे अंदर सच को स्वीकारने की शक्ति नहीं है। हम मान, शान के इतने आदी हो गए हैं कि किसी के दो शब्द भी हमारी मन की स्थिति को बिगाड़ देते हैं। व्यर्थ की बातों का चिंतन करके मन में घाव बना लेते हैं, जो जीवन भर पीड़ा देता है। हमें दूसरों की कमी कमजोरी का चिंतन न करके अपनी व दूसरों की विशेषताओं का चिंतन करना चाहिए ताकि उसका हम अधिक से अधिक लाभ ले सकें। दूसरों की सोच हमारा विकल्प नहीं है, परंतु हमारी सोच हमारा विकल्प है। हमें न दुख देना है न दुख लेना है। हर कर्म सोच समझ कर करना है। अच्छा कर्म अच्छा भाग्य लेकर आता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम अपनी सोच को उसके प्रति शुभ भावना, शुभकामना तथा दुआओं से भरपूर रखकर अपनी स्थिति को श्रेष्ठ बना सकते हैं । हमें न दुख देना है न दुख लेना है। हर कर्म सोच समझ कर करना है क्योंकि कर्म आत्मा में सदा के लिए रिकॉर्ड होता है। कार्यक्रम के अंत में दीदी ने बताया कि सहज राज योग का प्रशिक्षण 16 ,17,18 अक्टूबर को आवास विकास में दिल्ली से पधारी ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा निशुल्क प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed